फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: टिकैत का बड़ा एलान, 10 फरवरी तक गन्ना भुगतान नहीं तो कर लेंगे आत्मदाह, खाप थांबेदार के तेवर भी सख्त

Wed, 18 Jan 2023 07:25 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर

सार

Muzaffarnagar News : चौधरी नरेश टिकैत ने बड़ा एलान किया है। उन्होंने कहा कि 10 फरवरी तक गन्ना बकाया भुगतान नहीं हुआ तो आत्मदाह कर लेंगे। वहीं खाप के थांबेदार के तेवर भी सख्त दिखे।
विज्ञापन
नरेश टिकैत। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर में भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) ने बजाज ग्रुप की भैसाना चीनी मिल पर धरना-प्रदर्शन किया। अधिकारियों ने 10 फरवरी तक पिछले सत्र का पूरा गन्ना बकाया भुगतान करने का भरोसा दिया। भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत और गठवाला खाप के थांबेदार श्याम सिंह बहावड़ी ने एलान किया कि भुगतान नहीं हुआ तो 11 फरवरी को चीनी मिल गेट के सामने आत्मदाह कर लेंगे। भुगतान के आश्वासन पर धरना समाप्त हो गया।

विज्ञापन




किसानों के गन्ने के बकाया भुगतान की मांग को लेकर चीनी मिल भैसाना के मुख्य द्वार के सामने सातवें दिन बुधवार को धरना स्थल पर भाकियू सुप्रीमो चौधरी नरेश टिकैत पहुंचे। गन्ने के बकाया भुगतान की मांग को लेकर उन्होनें किसानों के प्रतिनिधि मंडल के साथ प्रशासनिक व चीनी मिल के अधिकारियों से वार्ता की।  

टिकैत ने कहा कि किसानों का पिछले वर्ष का पूरा गन्ना बकाया भुगतान 10 फरवरी तक हो जाएगा। 20 करोड़ रुपये जनवरी के महीने में किसानों के खाते में पहुंच जाएंगे। उन्होनें कहा कि यदि 10 फरवरी तक पिछले सत्र का गन्ने का बकाया भुगतान नहीं दिया तो वे चीनी मिल के गेट के सामन आत्महत्या कर लेगें। जिसकी जिम्मेदारी मिल और प्रशासनिक अधिकारियों की होगी। उन्होनें कहा कि भाजपा की सरकार में किसान के हालात बहुत खराब है। किसानों का सभी विभाग शोषण कर रहे हैं। चकबंदी विभाग भी किसानों का शोषण करने में कम नहीं है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: सोनभद्र जाने का फरमान सुन फफक पड़े हाजी याकूब, पुलिस से लगाई ये गुहार, तीनों जिलों में बढ़ी निगरानी

विज्ञापन

पंजाव में किसानों को बिजली मुफ्त में दी जाती है। पंजाब सरकार किसानों को 382 रुपये प्रति कुंतल के हिसाब से गन्ने का भुगतान दे रही है। उत्तर प्रदेश सरकार किसानों का शोषण करने पर तुली है। गठवाला खाप के थांबेदार श्याम सिंह ने कहा कि बजाज ग्रुप की चीनी मिलों को छोड़कर अन्य सभी मिल समय पर किसानों का गन्ने का भुगतान दे रही है। इस क्षेत्र का किसान कर्ज के कारण आत्महत्या करने को मजबूर है।

सर्व खाप मंत्री सुभाष बालियान ने कहा कि भाजपा की सरकार में सबसे अधिक शोषण किसानों का हो रहा है। सरकार अन्नदाता का शोषण कर रही है, यह बड़े शर्म की बात है। भाकियू के जिला महासचिव अनुज बालियान ने कहा कि किसानों को अपनी फसल का भुगतान लेने के लिए भी भाजपा की सरकार में आंदोलन व धरना-प्रदर्शन करने पड़ रहे हैं। यह बहुत चिंता का विषय है। 

यह भी पढ़ें: मेरठ कॉलेज मामला: नहीं बचेंगे आरोपी, होगी गैंगस्टर की कार्रवाई, सामने आया College का ये चौंकाने वाला सच

तहसील अध्यक्ष संजीव पंवार ने कहा कि किसानों का सबसे अधिक शोषण भाजपा की सरकार में हुआ है। किसान की छोटी सी देनदारी पर आरसी काट दी जाती है। यह सरकार चीनी मिल मालिकों का कुछ नही कर रही है। धरना स्थल की अध्यक्षता जौला के पूर्व प्रधान मुन्ना और संचालन विकास त्यागी ने किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें