फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीरापुर उपचुनाव: सपा ने सुंबुल राणा को बनाया प्रत्याशी, कादिर राणा की पुत्रवधू और मुनकाद अली की हैं बेटी

Thu, 17 Oct 2024 08:13 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर

सार

समाजवादी पार्टी ने मीरापुर विधानसभा सीट के उपचुनाव के लिए प्रत्याशी की घोषणा कर दी है। सुंबुल राणा को उम्मीदवार बनाया गया है। 
विज्ञापन
सुंबुल राणा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समाजवादी पार्टी ने मीरापुर विधानसभा उपचुनाव के लिए सुंबुल राणा को प्रत्याशी घोषित कर दिया है। सुंबुल राणा पूर्व सांसद कादिर राणा की पुत्रवधू हैं और बसपा नेता एवं पूर्व सांसद मुनकाद अली की बेटी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लखनऊ में जिले के कद्दावर नेताओं से करीब तीन घंटे मंत्रणा करने के बाद राणा के नाम पर सहमति बनी। सपा सांसद हरेंद्र मलिक, पूर्व सांसद कादिर राणा, जिलाध्यक्ष जिया चौधरी एडवोकेट, वसी अंसारी एडवोकेट समेत अन्य नेता लखनऊ पहुंचे थे। 

टिकट के लिए 25 दावेदार थे। इनमें पूर्व सांसद कादिर राणा के बेटे शाह मोहम्मद का नाम भी प्रमुखता से लिया जा रहा था। पूर्व सीएम ने एक-एक कर 25 दावेदारों से मंत्रणा की। दिन में ही तय हो गया था कि मुस्लिम प्रत्याशी को चुनाव लड़ाया जाएगा। देर शाम सुंबुल राणा के नाम की घोषणा की गई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें