कांवड़ यात्रा में श्रद्धा का सैलाब उमड़ रहा है। मजहब की दीवारें लांघकर लोग कांवड़ियों की सेवा में जुटे हैं। मुजफ्फरनगर के कढ़ली गांव के फैज और पुरबालियान के रोजू कांवड़िये बनकर श्रद्धा की यात्रा में सफर कर रहे हैं। दोनों जहां से गुजरे लोगों ने खूब आवभगत की।
पुरबालियान निवासी मुस्लिम रोजू (50) मंगलवार को कांवड़ लेकर मंसूरपुर पहुंचा। सेवा शिविर में पहुंचते ही क्षेत्र के लोगों ने राजू की आवभगत की। रोजू बताते हैं कि उनकी पत्नी का इंतकाल हो चुका है, बेटा विदेश में रहता है और वह अपने गांव में खुश है।