फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता के सुख-दुख में शामिल होना मेरा कर्तव्य: बालियान

विज्ञापन
विज्ञापन
जनता के सुख-दुख में शामिल होना मेरा कर्तव्य: बालियान
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान ने कहा कि जनता ने वोट देकर सांसद बनाया है। जनता के सुख-दुख में शामिल होना मेरी नैतिक जिम्मेदारी है। हम किसी से डर कर अपने घर में नहीं बैठ सकते। विपक्ष के लोग किसी के दुख यानि रस्म तेरहवीं को अपनी राजनीति का आधार न बनाए।
विज्ञापन

डॉक्टर संजीव बालियान ने कहा कि जनता ने विश्वास के साथ उन्हें सांसद बनाया है। वह सपा, बसपा, रालोद और कांग्रेस के संयुक्त मोर्चा के प्रत्याशी को हराकर चुनाव जीते हैं। जो दल उनके सामने चुनाव में हार चुके हैं, वह किसी न किसी तरह नीचा दिखाने की कोशिश में रहते हैं। जनता के सुख-दुख में शामिल होने के लिए मुझे किसी का सर्टिफिकेट लेने की जरूरत नहीं है। जिस जनता ने मुझ पर इतना भरोसा जताया है, उस जनता के लिए दिन-रात समर्पित हूं। इस जिले में मुफ्ती मोहम्मद सईद जैसे सांसद रहे हैं, जो कि चुनाव जीतने के बाद कभी जनता के बीच नहीं आए थे। अन्य सांसदों का भी लगभग यही इतिहास रहा है। मैं जब से सांसद बना हूं लगातार जनता के बीच में हूं। विपक्ष के लोग मेरी लोकप्रियता से डरे हैं। मुझे घेरने के लिए लगातार प्रयास में लगे हैं। मेरी नीति और नीयत पूरी तरह साफ है और सुख-दुख में निरंतर लोगों के बीच में रहूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें