फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्काउट-गाइड के शिविर में मेधावियों का सम्मान

विज्ञापन
खतौली के सीताशरण इंटर कॉलेज में हुई प्रतियोगिता के बाद पुरस्कृत करते हुए। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
स्काउट-गाइड के शिविर में मेधावियों का सम्मान
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। भारत स्काउट गाइड के बैनरतले डीएवी डिग्री कॉलेज में चिंतन दिवस के रूप में लार्ड बैडेन पावेल का जन्मदिवस मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता रहे छात्र-छात्राओं को सम्मानित करने के साथ ही शिविर का समापन हो गया।
विज्ञापन

निबंध प्रतियोगिता में अमन सैनी प्रथम रहे। तफ्सीर कौसर द्वितीय, सायरा तृतीय और सांत्वना पुरस्कार राहुल सिंघल एवं श्रीकांत को मिला। गाइड सेक्शन में पहला स्थान निधि, द्वितीय ख्याति, तृतीय प्रिया, सांत्वना पुरस्कार पूजा धीमान और साक्षी को मिला। मिशन शक्ति में प्रथम ऋतिका, द्वितीय हिमानी, तृतीय अंजुम रही। नम्रा और तनु सैनी को सांत्वना पुरस्कार मिला। पोस्टर प्रतियोगिता में पहला नीशू, दूसरा रामकुमार, तीसरा प्रियांशु को मिला। खुशी को सांत्वना पुरस्कार मिला। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डीआईओएस गजेंद्र कुमार रहे। जिला मुख्य आयुक्त कंचन प्रभा शुक्ला, शिवकुमार यादव, मयंक शर्मा, डॉ. विनोद कुमार, रजनी गोयल, रेणू गर्ग मौजूद रहे। कॉलेज प्राचार्या डॉ शशि शर्मा ने सभी का आभार जताया। रोवर लीडर डॉ मुकेशचंद, रेंजर लीडर डॉ. सुषमा सैनी की देखरेख में शिविर का समापन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें