फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: झगड़े में सिर में डंडा लगने से अधेड़ और संदिग्ध हालत में युवक की मौत

Tue, 21 Nov 2023 09:58 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

मुजफ्फरनगर जनपद के मीरापुर में दो अलग अलग घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई। केथोड़ा में झगड़े के दौरान सिर में डंडा लगने से बुजुर्ग की मौत हो गई जबकि एक अन्य युवक की कुतुबपुर में संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई।
विज्ञापन
Muzaffarnagar police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद के मीरापुर थाना क्षेत्र के गांव केथोड़ा में देर रात झगड़े के दौरान सिर में डंडा लगने से बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई। छपार थाना क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध हालत में धारदार हथियार लगने से मौत हुई है। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं।

विज्ञापन


मीरापुर के गांव के केथोड़ा में कासिम(60) गली से जा रहा था तभी आबाद, जावेद आदि के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया तब डंडे से कासिम पर हमला कर दिया गया । सिर में डंडा लगने पर कासिम गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल ले गया गया तो वहां उसकी मौत हो गई।

इसके अलावा छपार थाना क्षेत्र के गांव कुतुबपुर में हिमांशु(30) की संदिग्ध हालात में धारदार हथियार लगने से मौत हुई है । पुलिस ने उसे घायल हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया था जहां उसे डॉक्टरो ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है । परिजनो ने अभी तक पुलिस को ताहिर नहीं दी । दोनों मामलों में पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें