कोर्ट रोड निवासी मुकुल का विवाह दो साल पहले ज्वालापुर की श्रुति के साथ हुआ था। बुधवार रात श्रुति को गंभीर हालत में शहर के नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया, जहां देर रात उसकी मौत हो गई। बृहस्पतिवार को मायके पक्ष के लोग पहुंचे और कचहरी के सामने आवास पर हंगामा किया। परिजनों का कहना था कि जहरीला पदार्थ खिलाकर श्रुति की हत्या की गई है। सीओ सिटी व्योम बिंदल ने बताया कि दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया है, मामले की जांच की जा रही है। श्रुति का एक साल का बेटा है, जो मां के लिए बिलख रहा था।