फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: शादी के 20 दिन बाद मायके आई विवाहिता, पड़ोस के प्रेमी संग गई, घरवालों के साथ कर गई ये काम

Mon, 15 Sep 2025 06:27 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर

सार

खालापार में एक युवती का पड़ोसी कैफ के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। परिजनों को पता चला तो उन्होंने जबरन उसकी शादी कहीं और कर दी। अब वह मायके आई तो प्रेमी के साथ चली गई। पुलिस दोनों की तलाश कर रही है। 
विज्ञापन
प्रेमिका। सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक नव विवाहिता अपने मायके वालों को रात में नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर चार लाख के जेवर व नगदी लेकर प्रेमी संग चली गई। परिजनों ने युवक व उसके परिजनों के खिलाफ बेटी को अपहरण कर ले जाने का आरोप लगाते हुए थाना खालापार में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन



 

थाना खालापार के एक मोहल्ले में रहने वाली युवती का पिछले काफी समय से मोहल्ले में ही रहने वाले कैफ के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था। यह जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने उसकी शादी दूसरे युवक के साथ 26 अगस्त को कर दी थी। युवती ससुराल चली गई थी।
 

आरोप है कि वह 12 सितंबर को ससुराल से मायके में परिजनों से मिलने के लिए आई थी। रात में उसने परिजनों को चाय व खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर खिला दिया, जिससे वह बेहोश हो गए। अगले दिन होश में आने पर परिजनों को बेटी घर पर नहीं मिली। घर में रखे चार लाख रुपये के जेवर व तीस हजार रुपये भी अपने साथ ले गई।
विज्ञापन

आरोप है कि उनकी बेटी को उसके प्रेमी ने नशीला पदार्थ लाकर दिया था। वही अपने परिजनों की मदद से उनकी बेटी को बहला-फुसला कर अपहरण कर ले गया है। खालापार थाना पुलिस ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर युवती व आरोपियों की तलाश की जा रही है।

ये भी देखें...
Saharanpur: पारिवारिक संपत्ति का बंटवारा रजिस्टर्ड कराना आसान, बस इतने रुपये लगेगी फीस, ये रहेगा नियम    
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें