फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मैं अब किसी को मुंह दिखाने लायक नहीं! उत्पीड़न से तंग आकर ग्रामीण ने चुनी मौत, सुसाइड नोट में लिखी पीड़ा

Sat, 05 Jul 2025 11:39 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

बुढ़ाना के बिराल गांव में मानसिक उत्पीड़न से परेशान ग्रामीण ने जहर खाकर जान दे दी। मृतक ने सुसाइड नोट में एक युवती पर बदनाम करने और परिवार को अपमानित करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने युवती के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
अपराध (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जफ्फरनगर जिले के बुढ़ाना क्षेत्र के बिराल गांव में मानसिक उत्पीड़न से परेशान एक ग्रामीण ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान 42 वर्षीय राजीव के रूप में हुई है।

विज्ञापन


परिजनों ने गांव की ही एक युवती पर प्रताड़ना और बदनामी फैलाने का आरोप लगाया है। मृतक ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है जिसमें उसने अपने मानसिक तनाव और सामाजिक अपमान का उल्लेख किया है।

यह भी पढ़ें: Meerut: लिफ्ट मांगी तो काट दी रोशनी-पानी! मेरठ की हरी अपार्टमेंट में बेजा कार्रवाई, 45 परिवारों का जीवन बेहाल  

विज्ञापन
विज्ञापन

राजीव ने लिखा-'उस युवती ने मुझे और मेरे परिवार को गालियां दीं। पूरे गांव में बदनाम किया। अब किसी को मुंह दिखाने लायक नहीं बचा...।'

घटना के बाद नाराज ग्रामीण बड़ी संख्या में कोतवाली पहुंचे और हंगामा किया। युवती के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग पर जोरदार प्रदर्शन हुआ। मौके पर पहुंचे सीओ गजेंद्र पाल सिंह ने कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत किया।

परिजनों ने बताया कि राजीव ने युवती के व्यवहार से आहत होकर जहर खा लिया था। मेरठ अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

सीओ गजेंद्र पाल सिंह के अनुसार 'मृतक के भाई अजमेर व जंगबहादुर की तहरीर पर पुलिस ने युवती के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें