राजीव ने लिखा-'उस युवती ने मुझे और मेरे परिवार को गालियां दीं। पूरे गांव में बदनाम किया। अब किसी को मुंह दिखाने लायक नहीं बचा...।'
घटना के बाद नाराज ग्रामीण बड़ी संख्या में कोतवाली पहुंचे और हंगामा किया। युवती के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग पर जोरदार प्रदर्शन हुआ। मौके पर पहुंचे सीओ गजेंद्र पाल सिंह ने कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत किया।
परिजनों ने बताया कि राजीव ने युवती के व्यवहार से आहत होकर जहर खा लिया था। मेरठ अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
सीओ गजेंद्र पाल सिंह के अनुसार 'मृतक के भाई अजमेर व जंगबहादुर की तहरीर पर पुलिस ने युवती के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।'