फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: करनाल के विकास की हत्या के दोषियों को आजीवन कारावास, शामली में 13 साल पहले हुई थी वारदात

Mon, 31 Jul 2023 07:12 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

उत्तर प्रदेश के शामली में 13 साल पहले करनाल निवासी विकास की हत्या के मामले में कोर्ट ने फैसला सुनाया है। कोर्ट ने दो आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर शामली में पुरानी रंजिश के चलते करनाल के विकास की हत्या के मामले में दो दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। अपर सत्र न्यायालय कोर्ट संख्या-छह के पीठासीन अधिकारी शाकिर हसन ने फैसला सुनाया।

विज्ञापन


सहायक शासकीय अधिवक्ता फौजदारी नीरज कांत मलिक ने बताया कि 29 अगस्त 2010 को करनाल के पृथ्वी विहार निवासी विकास घर से संदिग्ध हालात में गायब हो गया था। अगले दिन विकास का शव शामली के झिंझाना थाना क्षेत्र के साल्हापुर में पड़ा मिला। धारदार हथियार से वार कर हत्या की गई थी।

यह भी पढ़ें : UP: किसान पंचायत में जमकर बरसे राकेश टिकैत, कहा-किसानों को कमजोर न समझे सरकार, जल्द करेंगे ट्रैक्टर मार्च
विज्ञापन


मृतक के पिता चमन लाल ने करनाल के पृथ्वी विहार निवासी गौरव और सहारनपुर निवासी प्रदीप के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया। प्रकरण की सुनवाई अपर सत्र न्यायालय कोर्ट संख्या-छह में हुई।
विज्ञापन


सोमवार को अदालत ने दोनों आरोपियों पर दोष सिद्ध किया। दोनों को धारा 302 में आजीवन कारावास और 10-10 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई गई। अर्थदंड नहीं देने पर एक-एक साल के अतिरिक्त साधारण कारावास से दंडित किया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें