फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: पुलिस अभिरक्षा में हत्या के दोषी पिता-पुत्र को आजीवन कारावास

Tue, 28 Mar 2023 04:05 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में पुलिस अभिरक्षा में हत्या के दोषी पिता पुत्र को अदालत ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। सात साल पहले हुए इस हत्याकांड में अदालत ने ये फैसला सुनाया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सात साल पहले पुलिस अभिरक्षा में अभियुक्त दामोदर शर्मा की हत्या के दोषी पिता-पुत्र को अदालत ने आजीवन कारावास और 15-15 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है। वारदात भोपा  थाने के सामने अंजाम दी गई थी। अपर सत्र न्यायालय पॉक्सो एक्ट द्वितीय के पीठासीन अधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने फैसला सुनाया। 

विज्ञापन


सहायक शासकीय अधिवक्ता फौजदारी किरणपाल ने बताया कि मामला सात अक्तूबर 2016 का है। भोपा थाने में तैनात सिपाही आदेश कुमार और होमगार्ड हितेश मीरापुर के नंगला खेपड़ गांव निवासी अभियुक्त दामोदर शर्मा को मेडिकल कराने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भोपा लेकर आए थे। मेडिकल के बाद जैसे ही वापस लौटने लगे तो हाईवे पर भोपा थाने के पास दामोदर शर्मा के सिर में तमंचे और पिस्टल से गोली मारकर हत्या कर दी गई।

यह भी पढ़ें: Kids Murder: बाल से लेकर हाथ के निशान तक जुटाया हर सुबूत, खुलेंगे नए राज, शाहिद बोला- 22 साल का भरोसा टूटा
विज्ञापन


पुलिस ने आसपास के लोगों की मदद से घेराबंदी कर वारदात के बाद  भाग रहे कादीपुर गांव निवासी कुंवरपाल और उसके पुत्र मोहित को पकड़ लिया। दोनों ने हत्या की रंजिश में वारदात अंजाम दी थी। पुलिस ने अदालत में आरोपपत्र दाखिल किया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Muzaffarnagar:  SSP मुजफ्फरनगर कार्यालय से पचास पत्रावलियां गायब, बाबू के खिलाफ मुकदमा दर्ज

प्रकरण की सुनवाई अपर सत्र न्यायालय पॉक्सो एक्ट द्वितीय में हुई। अदालत ने दोषी कुंवरपाल और मोहित को धारा 302 में आजीवन कारावास और 10-10 हजार रुपये अर्थदंड, धारा 353 में एक साल कारावास और धारा  25 आयुष अधिनियम में दो साल कारावास और पांच-पांच हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें