फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व प्रधान ने चुनावी रंजिश में की थी लाल्ला की हत्या

विज्ञापन
तितावी पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
पूर्व प्रधान ने चुनावी रंजिश में की थी लाल्ला की हत्या
विज्ञापन

तितावी (मुजफ्फरनगर)। गांव बुड़ीना कलां के जंगल में तीन दिसंबर की शाम हुई भट्ठा मालिक की हत्या चुनावी रंजिश में की गई थी। पुलिस ने मोहम्मदपुर मॉडर्न के पूर्व प्रधान को गिरफ्तार कर हत्या का खुलासा करते हुए आला-ए-कत्ल तमंचा भी बरामद कर लिया है।
तितावी थाने में सोमवार दोपहर प्रेसवार्ता करते हुए एसपी देहात नेपाल सिंह ने बताया कि भौराकलां थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर मॉडर्न निवासी नरेश उर्फ लाल्ला (44) पुत्र रिसाल सिंह बुड़ीना कलां में साझेदारी में ईंट-भट्ठा चलाने के साथ ही अपने गांव का राशन डीलर भी था। तीन दिसंबर की शाम ईंट भट्ठे से गांव जाते समय भट्ठे से करीब दो सौ मीटर दूर नरेश उर्फ लाल्ला की गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गई थी। तीन गोलियां लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। भट्ठा मालिक के छोटे भाई तेजपाल ने अज्ञात के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। एसपी देहात ने बताया कि सोमवार सुबह मोहम्मदपुर मॉडर्न गांव के पूर्व प्रधान धर्मेंद्र को सूचना के आधार पर हिरासत में लिया गया। पूछताछ में पूर्व प्रधान ने बताया कि नरेश उर्फ लाल्ला की गांव में काफी अच्छी राजनीतिक पकड़ थी। इसी के चलते वह नरेश से रंजिश रखता था। एसपी देहात ने बताया कि करीब दो माह पूर्व शामली के एक बैंक्वेट हॉल में आयोजित एक शादी-समारोह में नरेश उर्फ लाल्ला ने धर्मेंद्र के साथ गाली-गलौज की थी, जिसके चलते उसने बदला लेने की ठान ली थी। एसपी देहात ने बताया कि सुनियोजित साजिश के तहत पूर्व प्रधान धर्मेंद्र ने 25 नवंबर को ही अपना मोबाइल स्विच ऑफ कर दिया था। वह 26 नवंबर को ही नरेश की हत्या करना चाहता था, लेकिन उस दिन मौका नहीं मिलने पर उसने तीन दिसंबर को हत्याकांड को अंजाम दिया। एसपी देहात ने बताया कि धर्मेंद्र की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त तमंचा भी हत्याकांड के पास से ही बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाई की हत्या का शक और जमीन का विवाद भी वजह
तितावी। एसपी देहात नेपाल सिंह ने बताया कि करीब 20 साल पूर्व धर्मेंद्र के भाई नरेश की हत्या कर दी गई थी। इसमें पूर्व प्रधान पक्ष नरेश उर्फ लाल्ला पक्ष पर शक जता रहा था। वहीं, दोनों पक्षों के बीच गांव में स्थित चार बीघा जमीन को लेकर भी विवाद था, जिसके चलते नरेश उर्फ लाल्ला की हत्या की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें