फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: रालोद कार्यालय पहुंचे खतौली से प्रत्याशी मदन भैया, कहा-हर कार्यकर्ता का करेंगे सम्मान

Mon, 14 Nov 2022 01:48 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर

सार

मुजफ्फरनगर के खतौली विधानसभा से रालोद प्रत्याशी पूर्व विधायक मदन भैया समर्थकों के साथ रालोद कार्यालाय पहुंचे। सोमवार को रालोद कार्यालय में सपा रालोद गठबंधन की बैठक बुलाई गई है। आयोजित बैठक में वक्ताओं ने कहा कि एक होकर चुनाव लड़ने से ही जीत मिलेगी।
विज्ञापन
कार्यालय पर पहुंचे खतौली से प्रत्याशी मदन भैया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर जनपद के खतौली विधानसभा से प्रत्याशी घोषित किए गए पूर्व विधायक मदन भैया अपने समर्थकों के साथ रालोद कार्यालय पर पहुंच गए हैं। उन्होंने कहा कि हर कार्यकर्ता का सम्मान किया जाएगा। सोमवार को सर्कुलर रोड स्थित रालोद कार्यालय पर सपा रालोद गठबंधन की बैठक बुलाई गई है। 

खतौली विधानसभा के उपचुनाव की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में वक्ताओं ने कहा कि एक होकर चुनाव लड़ने से जीत मिलेगी। सपा जिला अध्यक्ष प्रमोद त्यागी और रालोद जिला अध्यक्ष संदीप मलिक ने कहा कि बूथ स्तर तक एक होकर चुनाव लड़ने से कामयाबी मिलेगी। 

यह भी पढ़ें: Meerut:  जयपुर रेलवे स्टेशन पर मिला 12वीं का लापता छात्र, PTM के बाद चाचा के डर से नहीं गया था घर

विज्ञापन


जनता भाजपा की सच्चाई जान चुकी है, इसलिए आमजन के मुद्दे लेकर लोगों के बीच जाएं। अध्यक्षता पूर्व सांसद अमीर आलम खान ने की। पूर्व मंत्री योगराज सिंह, पूर्व मंत्री धर्मवीर बालियान, क्षेत्रीय अध्यक्ष योगेंद्र चेयरमैन, मंडल अध्यक्ष प्रभात तोमर, शामली विधायक प्रसन्न चौधरी,  विधायक अनिल कुमार, शिवान सैनी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें