मुजफ्फरनगर जनपद में विभिन्न मुद्दों पर एसएसपी कार्यालय का घेराव करने जा रहे भाकियू कार्यकर्ताओं को पुलिस द्वारा रोके जाने पर रोष फैल गया। भाकियू कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन शुरू कर दिया।
मुजफ्फरनगर में विभिन्न मुद्दों पर एसएसपी कार्यालय का घेराव करने जा रहे भाकियू कार्यकर्ताओं को पुलिस ने झांसी की रानी चौक के पास रोक लिया। इससे नाराज भाकियू कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। सडक़ पर जाम लग गया।
विज्ञापन
पुलिस का कहना है कि कलेक्ट्रेट में नामांकन प्रक्रिया चल रही है, जिस कारण प्रवेश बंद है। जबकि भाकियू कार्यकर्ता एसएसपी कार्यालय पर प्रदर्शन की जिद पर अड़े हैं। सडक़ पर हंगामे प्रदर्शन के कारण जाम की स्थिति बन गई।
भाकियू जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा का कहना है कि रतनपुरी पुलिस ने बेवजह युवा जिलाध्यक्ष कपिल सोम को जेल भेजा है। पुलिस ने कार्यकर्ताओं के साथ हुई बैठक में प्रकरण के निस्तारण का आश्वासन दिया था, लेकिन समाधान नहीं हुआ। इसके अलावा बरला में सीओ कार्यालय के प्रकरण में गलत नामजदगी की गई है।