फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: डीजे गाड़ी से उतारे कांवड़िये, शिव चौक पर हंगामा, पुलिस से नोकझोंक के बाद धरना खत्म

Sat, 11 Jul 2026 01:28 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

मुजफ्फरनगर के शिव चौक पर डीजे वाहन से कांवड़ियों को नीचे उतारने के बाद हंगामा हो गया। कांवड़ियों ने पुलिस पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए धरना दिया। बाद में पुलिस अधिकारियों ने समझाकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन
शिव चौक पर हंगामा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर कांवड़ यात्रा के दौरान शनिवार को मुजफ्फरनगर के शिव चौक पर उस समय हंगामा हो गया, जब पुलिस ने डीजे वाहन पर सवार कांवड़ियों को नीचे उतरने के लिए कहा। इससे नाराज कांवड़ियों ने पुलिस पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए शिव चौक पर धरना शुरू कर दिया। बाद में वरिष्ठ अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हो गया।

विद्युत तारों को देखते हुए पुलिस ने उतरने को कहा

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गाजियाबाद क्षेत्र के कुछ कांवड़िये डीजे वाहन के साथ कांवड़ लेकर गुजर रहे थे। वाहन के ऊपर कई कांवड़िये खड़े थे। शिव चौक के पास ऊपर से गुजर रहे विद्युत तारों को देखते हुए कोतवाली प्रभारी ने सुरक्षा के मद्देनजर कांवड़ियों से वाहन से नीचे उतरने के लिए कहा। बताया गया कि पुलिस द्वारा सख्ती से समझाने पर कांवड़िये नीचे उतर गए, लेकिन उन्होंने पुलिस पर अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया।

यह भी पढ़ें: मेरठ छात्रा हत्याकांड: लखनऊ में अखिलेश से मिला पीड़ित परिवार, इकरा हसन रहीं साथ, सोशल मीडिया पर भाजपा को घेरा

शिव चौक पर दिया धरना, अधिकारियों ने कराया शांत

विज्ञापन

घटना से नाराज कांवड़ियों ने शिव चौक पर बैठकर धरना शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के मिश्रा मौके पर पहुंचे। उन्होंने कांवड़ियों से बातचीत कर उनकी नाराजगी दूर की और उन्हें शांत कराया।

अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि किसी बात को लेकर कांवड़िये नाराज हो गए थे। उनसे वार्ता कर मामला शांत करा दिया गया और इसके बाद सभी अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें