फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: दोस्त की पत्नी से हो गए संबंध, विरोध करने पर कर दी हत्या, घर से बुलाकर मारा; आरोपी गिरफ्तार

Tue, 23 Jun 2026 12:45 AM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर

सार

Rohit Murder Case: मुजफ्फरनगर के गांव शाहजुड्डी निवासी रोहित का शव जंगल में पड़ा मिला था। पुलिस ने जांच की तो पता चला कि उसकी पत्नी के संबंध दोस्त राहुल के साथ हो गए थे। विरोध करने पर राहुल ने रोहित की हत्या कर दी। 
विज्ञापन
रोहित की फाइल फोटो और मुठभेड़ में पकड़ा गया हत्यारोपी राहुल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहपुर के गांव शाहजुड्डी निवासी घर से लापता रोहित (26) की हत्या उसके दोस्त सोरम निवासी अप्रशिक्षित पशु चिकित्सक राहुल ने की थी। आरोपी युवक का मृतक की पत्नी से प्रेम संबंध था। विरोध के चलते आरोपी ने घर से बुलाकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस की रविवार देर रात आरोपी के साथ मुठभेड़ हो गई। इसमें आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गया। 
विज्ञापन

 

एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने अपने कार्यालय पर प्रेसवार्ता में बताया कि 20 जून को गांव शाहजुड्डी निवासी मेहर सिंह ने अपने पुत्र रोहित के लापता होने की सूचना थाना शाहपुर में दी थी। बताया था कि रोहित गांव सोरम निवासी राहुल के बुलाने पर उससे मिलने गया था। इसके बाद वह घर वापस नहीं लौटा। 
 

21 जून को रोहित का शव गांव शाहजुड्डी के जंगल में पड़ा हुआ मिला था। इसके बाद परिजनों की तहरीर के आधार पर आरोपी व उसके साथियों के खिलाफ हत्या कर शव को खेत में फेंक कर साक्ष्य छिपाने का मामला दर्ज किया गया। रविवार व सोमवार की मध्य रात पुलिस को सूचना मिली कि हत्या का आरोपी गांव धनायन जाने वाले मार्ग पर सोरम पुलिया की ओर से कहीं भागने वाला है। 
 

सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने उसे रोकने का प्रयास किया तो उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गया। उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी का चालान कर दिया है।
 
विज्ञापन

यह दी जानकारी 
आरोपी राहुल ने पुलिस को बताया कि वह क्षेत्र में पशुओं का उपचार करता था। इसी दौरान उसका रोहित के घर आना-जाना था। इस बीच उसकी रोहित की पत्नी से नजदीकियां हो गई थी। प्रेम संबंध हो गए थे। रोहित के इस बात का विरोध करने पर दोनों के बीच विवाद रहने लगा था। इसी रंजिश में उसने 20 जून की रात रोहित को एक ट्यूबवेल पर शराब पिलाने के बाद गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। शव को खेत में फेंक दिया और भाग गया था।

ये भी देखें...
Muzaffarnagar: शादी समारोह में आई तीन साल की बच्ची लापता, कई घंटे बाद खुले नाले में मिला शव; हंगामा

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें