फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: हिस्ट्रीशीटर पिता और सौतेली मां ने नहर में फेंका, किशोरी ने पेड़ पकड़कर बचाई जान, हत्या का मुकदमा दर्ज

Sat, 28 Nov 2026 12:10 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

मुजफ्फरनगर के भोपा क्षेत्र में 15 वर्षीय किशोरी को गंगनहर में फेंकने का आरोप पिता और सौतेली मां पर लगा है। पेड़ पकड़कर किशोरी ने बचाई जान, चाचा की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज।
विज्ञापन
जानीखुर्द। टीकरी में गंगनहर पर बना जर्जर हुआ पुल फोटो संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर के भोपा थाना क्षेत्र में एक 15 वर्षीय किशोरी को उसके पिता और सौतेली मां पर गंगनहर में फेंकने का आरोप लगा है। किशोरी ने नहर में बहते समय जौली के निकट सूखे पेड़ को पकड़ लिया और शोर मचाया। आवाज सुनकर पहुंचे ग्रामीणों और पुलिस ने उसे सुरक्षित बाहर निकाला। मामले में किशोरी के चाचा ने अपने भाई और भाभी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।

विज्ञापन


नगला बुजुर्ग से लेकर पहुंचे थे किशोरी को
भोपा थाना क्षेत्र के गांव रूड़की निवासी फैसल थाने का हिस्ट्रीशीटर है। उसकी दूसरी शादी गांव नगला बुजुर्ग निवासी साया हसीन से हुई है। फैसल की पहली पत्नी से जन्मी 15 वर्षीय बेटी शीबा अपनी सौतेली मां के घर नगला बुजुर्ग में रह रही थी।

शुक्रवार देर शाम फैसल अपनी पत्नी साया हसीन के साथ नगला बुजुर्ग पहुंचा। दोनों शीबा को वहां से लेकर गांव रूड़की की ओर चल दिए। आरोप है कि नगला बुजुर्ग गंगनहर पुल पर पहुंचने के बाद उन्होंने पहले किशोरी का गला दबाने का प्रयास किया और फिर उसे नहर में फेंक दिया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: प्रदूषण का कहर: देश के 273 शहरों में मेरठ दूसरे नंबर पर, एक्यूआई 320 पर पहुंचा, स्मॉग से सांस लेने में परेशानी

Trending Videos
विज्ञापन

जौली के पास पेड़ पकड़कर बचाई जान
नहर में गिरने के बाद बुर्का पहने होने के कारण शीबा पानी की सतह पर तैरती रही। बहते हुए वह जौली के निकट पहुंची तो उसने नहर में मौजूद सूखे पेड़ को पकड़ लिया। किसी तरह खुद को संभालने के बाद उसने शोर मचाया।

आवाज सुनकर आसपास से गुजर रहे ग्रामीण और पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। उन्होंने किशोरी को नहर से बाहर निकाला और उसकी जान बचाई।

चाचा की तहरीर पर पिता और सौतेली मां के खिलाफ मुकदमा
मामले में किशोरी के चाचा समीर ने अपने भाई फैसल और भाभी साया हसीन के विरुद्ध भोपा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें