फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: रेलवे की बिजली लाइन पर गिरा हाई टेंशन लाइन का तार, फाल्ट होने पर कई ट्रेन प्रभावित

Sun, 19 May 2024 03:35 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

मुजफ्फरनगर और मेरठ जनपद के बीच खतौली क्षेत्र में रेलवे  की बिजली लाइन हाईटेंशन लाइन गिरने के कारण फाल्ट हो गया। इस कारण रूट पर कई ट्रेंने प्रभावित हो गई। वहीं गर्मी में यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
रेल यात्रियों को हुई काफी परेशानी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर और मेरठ जनपद के बीच खतौली क्षेत्र में रेलवे  की बिजली लाइन पर नगरीय विद्युत लाइन का तार टूट कर गिर गया। जिससे रेलवे लाइन में फाल्ट हो गया। परिणाम स्वरुप कई  ट्रेनों का आवा गमन प्रभावित हुआ है।

विज्ञापन


दोपहर के समय मुजफ्फरनगर से उज्जैनी एक्सप्रेस दिल्ली की तरफ जा रही थी। तभी खतौली और सकोती के बीच यह हादसा हो गया। जिस कारण उज्जैनी एक्सप्रेस को सकोती क्षेत्र में रोकना पड़ा।

इसके अलावा दिल्ली से सहारनपुर, देहरादून से दिल्ली जनशताब्दी एक्सप्रेस एवं कालका पैसेंजर ट्रेन को खतौली व मंसूरपुर क्षेत्र में रोकना पड़ गया। रेलवे के विद्युत विभाग टीम को तार सही करने में एक घंटा 40 मिनट का समय लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद ट्रेनों का संचालन शुरू हो पाया । मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन अधीक्षक पवन कुमार ने बताया कि अब ट्रेनों को आवागमन सही प्रकार से हो रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें