गैंगस्टर वांछित साहिल उर्फ भूरिया के खिलाफ कोर्ट से वारंट जारी किया गया था। पुलिस ने साहिल को उसके घर से पकड़ लिया, लेकिन उसके परिवार वालों ने पुलिस पर हमला कर उसे छुड़ा लिया और फरार करा दिया।
सिखेड़ा गांव में धमकी दिए जाने के मामले में अदालत से वारंट जारी होने के बाद गैंगस्टर वांछित साहिल उर्फ भूरिया को पकड़ने गई पुलिस को घेरकर परिजनों ने हमला कर दिया। एसआई रुपेश कुमार, सिपाही कुलदीप और राजबीर के साथ मारपीट की गई। पुलिस की पकड़ से आरोपी को छड़ाकर भगा दिया। पुलिस ने आठ नामजद समेत नौ आरोपियों के खिलाफ हमले की प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
Trending Videos
सिखेड़ा गांव के साहिल उर्फ भूरिया के खिलाफ इसी साल दर्ज की गई प्राथमिकी में अदालत ने वारंट जारी किया है। सिखेड़ा थाने के एसआई रुपेश कुमार, कांस्टेबल कपिल और कांस्टेबल राजबीर के आरोपी के घर पहुंचे। आरोपी घर पर ही मिला तो पुलिस ने उसे पकड़ लिया।
पुलिस टीम जब आरोपी को लेकर निकली तो उसकी मां आयशा, पत्नी शबाना, जावेद जहां, शब्बो, शानू, सैफी, शोभा, जैनी और एक अन्य व्यक्ति समेत अन्य लोग वहां आ गए। इन लोगों ने कथित तौर पर पुलिस कार्रवाई का विरोध करते हुए आरोपी को छुड़ाने का प्रयास किया। पुलिसकर्मियों के रोकने और समझाने के प्रयास के दौरान विवाद बढ़ गया।
आरोपी को छुड़ाने के लिए पुलिस टीम के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट की गई। आरोप है कि पुलिसकर्मियों को रोकने और सरकारी कार्रवाई में बाधा डाली गई। इस दौरान एसआई और कांस्टेबल कुलदीप को चोटें आईं। एसएसपी सूरज कुमार राय ने बताया कि पुलिस ने नौ आरोपियों को नामजद करते हुए प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले की जांच एसआई उमेश बघेल को सौंपी गई है।
इस मामले में वांछित चल रहा था आरोपी
हिस्ट्रीशीटर भूरिया के परिवार के युवक पर पॉक्सो एक्ट की प्राथमिकी दर्ज है। भूरिया पर आरोप लगाया गया था कि प्रकरण में समझौता कराने के लिए पीड़ित पक्ष को अपने परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर धमकी दी गई। इस मामले में नौ अक्तूबर को सिखेड़ा थाने में धमकी का मामला दर्ज किया गया था। धमकी के मामले में पुलिस को आरोपी की तलाश थी।