फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: इंस्टाग्राम पर फोटो डालकर बेचते थे पिस्टल-तमंचे, चार गिरफ्तार; बताया कितनी होती थी कमाई

Tue, 23 Jun 2026 09:46 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर

सार

मुजफ्फरनगर में काली नदी पुल के पास खाली प्लॉट में कुछ युवक अवैध शस्त्र बेचने के लिए खड़े थे। मुखबिर से सूचना मिलने के बाद पुलिस ने छापा मारकर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इनसे तीन पिस्टल और नौ तमंचे बरामद हुए।  
विज्ञापन
बदमाशों से बरामद कार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर कोतवाली पुलिस ने इंस्टाग्राम पर अवैध शस्त्रों के फोटो डालकर दाम तय कर अवैध हथियारों की खरीद फरोख्त करने वाले गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से तीन पिस्टल, नौ तमंचे, चार मोबाइल फोन, तीन मैग्जीन और चार हजार रुपये बरामद किए हैं। सभी आरोपी युवा हैं। इन शस्त्रों का पंचायत चुनाव व आपसी रंजिश में इस्तेमाल किया जाना था।
विज्ञापन

पुलिस लाइन सभागार में मंगलवार को एसएसपी संजय वर्मा ने बताया गया कि पुलिस टीम न्याजूपुरा-कब्रिस्तान रोड तिराहे पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक मुखबिर ने सूचना दी कि काली नदी पुल के पास खाली प्लॉट में कुछ युवक अवैध शस्त्र बेचने के लिए खड़े हैं। जल्द ही सौदा होने वाला है।
 

पुलिस ने वहां पहुंचकर शाहबुद्दीनपुर रोड निवासी अनस पुत्र नसीम, थाना तितावी के गांव खेड़ी दूधाधारी निवासी परवेज, तितावी के बघरा निवासी जुनेद व जागाहेड़ी निवासी आस मोहम्मद उर्फ आसू को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे लंबे समय से अवैध शस्त्रों की खरीद-फरोख्त का धंधा कर रहे थे। आरोपी मेरठ जनपद निवासी अली से हथियार खरीदते थे। उनके फोटो इंस्टाग्राम, फेसबुक मैसेंजर पर डालते थे। दाम होने होने के बाद डिलीवरी दी जाती थी। एक पिस्टल 30 से 40 हजार में खरीद कर 45 से 50 हजार रुपये में बेचते थे।
 

आरोपियों ने बताया कि एक पिस्टल और चार तमंचे परवेज व अनस को बेचने आए थे। कुछ रकम एडवांस के तौर पर भी ली जा चुकी थी और बाकी भुगतान बाद में होना था। पुलिस ने चारों आरोपियों के मोबाइल की जांच की तो उनमें अवैध शस्त्रों से संबंधित कई फोटो और वीडियो मिले, जिससे शस्त्र तस्करी के नेटवर्क की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

एसएसपी ने बताया कि इस पूरे नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए हैं। पुलिस ने आपरेशन तमंचा शुरू किया है। अभी तक पुलिस ने 2000 कारतूस, एक हजार शस्त्र बरामद किए हैं। सात मामलों में गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है। इस मामले में भी गैंगस्टर की कार्रवाई की जाएगी।

ये भी देखें...
दीपक ने दी जान: 'सुहागरात पर ही गुड्डी ने बता दिया था किसी और से है प्यार', भाई ने बताई पूरी बात; नौ पर FIR
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें