फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: खतौली के पूर्व चेयरमैन पारस जैन ने किया सरेंडर, भाजपा नेता की हत्या की साजिश रचने का है आरोप

Thu, 16 Mar 2023 12:48 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

मुजफ्फरनगर में भाजपा नेता की हत्या की साजिश रचने के मामले में आरोपी खतौली नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन पारस जैन ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर में भाजपा नेता की हत्या की साजिश रचने के आरोपी खतौली नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन पारस जैन ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। आरोपी को हाईकोर्ट से भी राहत नहीं मिली थी। 

विज्ञापन


खतौली निवासी भाजपा राजू वाल्मीकि की हत्या में साजिश रचने के मामले में आरोपी पारस जैन को अदालत ने तलब किया था। हाईकोर्ट ने उनकी अपील पर नवंबर 2022 में मामले में अंतरिम स्थगन आदेश पारित करते हुए राहत प्रदान की थी।

20 दिसंबर 2022 को हाईकोर्ट ने अपील खारिज करते हुए स्टे से मुक्त कर दिया। स्टे से पूर्व विशेष अपर सत्र न्यायालय ने आरोपी के  धारा 83 के तहत कुर्की की कार्रवाई करने के आदेश पारित कर दिए थे। बृहस्पतिवार को आरोपी ने अदालत में सरेंडर कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें