फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: पुलिस मुठभेड़ में पांच गोकश गिरफ्तार, दो पैर में गोली लगने से घायल

Thu, 27 Feb 2025 11:29 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर में गुरुवार देर रात बेगराजपुर के जंगल में गोकशी कर रहे गोकशों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हो गई।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर में गुरुवार देर रात बेगराजपुर के जंगल में गोकशी कर रहे गोकशों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हो गई, जिसमें दो आरोपी पैर में गोली लगने पर घायल हो गए। तीन अन्य को पुलिस ने भागते हुए गिरफ्तार किया। एक आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।

विज्ञापन


सीओ खतौली राम आशीष यादव ने बताया कि एक सूचना पर मंसूरपुर थाना पुलिस ने बेगराजपुर के जंगल में छापेमारी की तो वहां कुछ लोगों को गोकशी करते पाया।

आरोपियों ने देखते ही पुलिस पर फायरिंग कर दी। इस दौरान मंसूरपुर निवासी हिस्ट्रीशीटर रिजवान और रुड़की निवासी इरशाद पैर में गोली लगने से घायल हो गए। उनके तीन अन्य साथियों संधावली निवासी समीर नौशाद व इम्तियाज को भागते हुए पकड़ा गया। एक अन्य आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला।

 मौके से गोमांस, एक मोटर साइकिल एवं गोकशी करने के उपकरण बरामद करते हुए एक बछड़े को जिंदा मुक्त कराया गया। सभी आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें