फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: हथियारों पर बढ़ी रार, गन हाउस के मालिक ने घर में रखने से किया इनकार, पुलिस भी झाड़ रही पल्ला

Wed, 13 Sep 2023 01:17 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में गनहाउस में रखे हथियारों का मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। यहां गनहाउस के मालिक ने अपने घर में हथियारों को रखने से इनकार कर दिया है। वहीं तीन टैंपो हथियारों से लदे हुए उसके घर के बाहर खड़े हुए हैं।
विज्ञापन
हथियार लदे टेंपो - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर के जैदी गन हाउस में रखे हथियारों का मामला तूल पकड़ रहा है। संचालक ने हथियार घर में रखने से इनकार कर दिया है। तीन टेंपो उसके घर के बाहर खड़े हैं, जिनमें लाइसेंसी शस्त्र है। उनका कहना है कि पुलिस ने जबरदस्ती रिसीव कराए हैं। नायब तहसीलदार घर पहुंचे, लेकिन संचालक ने हथियार घर के अंदर रखवाने से इनकार कर दिया। पुलिस भी तैनात की गई है। 

विज्ञापन




कोतवाली पुलिस ने दुकान के विवाद में मंगलवार को गन हाउस खाली कराया था। यह मामला एडीएम वित्त एवं राजस्व के न्यायालय में विचाराधीन था। पिछले महीने न्यायालय ने दुकान खाली करने के आदेश दिए थे।

यह भी पढ़ें:UP: मेरठ में आजम खां के रिश्तेदार के यहां आयकर विभाग की छापेमारी, टीम ने जुटाए महत्वपूर्ण दस्तावेज

विज्ञापन

मंगलवार को नायब तहसीलदार राजीव कुमार और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। दुकान को खाली करा दिया और वहां से मिले 125 बंदूक, दो रिवाल्वर और दो पिस्टलों को पुलिस कब्जे में लेकर कोतवाली ले आई। इसके बाद मामला उलझ गया।

गन हाउस संचालक का कहना है कि पुलिस ने उसके भाई को जबरन बुलाकर हथियार रिसीव करा दिए और टेंपो उसके घर भेज दिए, जबकि वह कानूनी तौर पर और सुरक्षा की लिहाज से हथियारों को अपने घर पर नहीं रख सकता।
विज्ञापन

बुधवार सुबह तक भी उसने हथियार घर पर नहीं रखे। टेंपो घर के बाहर खड़े रहे। नायब तहसीलदार और पुलिसकर्मी पहुंचे और उन्हें कलेक्ट्रेट चलने के लिए कहा गया, लेकिन संचालक ने इनकार कर दिया। फिलहाल तीन टेंपो में लदे हथियार सड़क पर हैं और पुलिस-प्रशासन प्रकरण का हल नहीं निकाल पाई है। 

संचालक ने मांगा था समय
संचालक हसनैन ने डीएम को प्रार्थना पत्र दिया था कि जिला जज के न्यायालय में प्रार्थना पत्र विचाराधीन है। अधिवक्ताओं की हड़ताल के चलते निस्तारण नहीं हो रहा है। इसी वजह से समय दिया जाना चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें