फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: होटल में बरातियों में झगड़ा, गोली लगने से एक बराती की मौत, पुलिस जांच में जुटी

Thu, 01 Feb 2024 11:02 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर क्षेत्र में किंग्स विला होटल में बरातियों के बीच झगड़ा हो गया। इस दौरान फायरिंग भी हुई। गोली लगने से एक व्यक्ति घायल हो गया जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर पुलिस - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर क्षेत्र में किंग्स विला होटल में बरातियों के बीच झगड़ा हो गया। इस दौरान एक बराती गोली लगने से घायल हो गया। मेरठ में उपचार के दौरान घायल बराती की मौत हो गई। पुलिस जांच में जुटी है।

विज्ञापन


गाजियाबाद के वसुंधरा से बरात आई थी। बुधवार रात करीब डेढ़ बजे बरातियों के दो पक्ष आपस में भिड़ गए। कहासुनी के बाद फायरिंग हुई, जिसमें बराती निखिल तिवारी गोली लगने से घायल हो गया।

बरातियों ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया है। उपचार के दौरान बराती की मौत हो गई। सीओ खतौली डॉ. रवि शंकर ने बताया कि बराती मूल रूप से मुजफ्फरनगर की जाट कॉलोनी के रहने वाले हैं और वसुंधरा में रह रहे हैं। सीसीटीवी फुटेज ली गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें