फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: किसान की खेत में संदिग्ध हालात में मौत, लहूलुहान मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Wed, 01 Apr 2026 10:34 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

मुजफ्फरनगर के तितावी क्षेत्र में खेत में किसान का शव मिलने से सनसनी फैल गई। परिजनों ने जहरीली दवाई के संपर्क में आने की आशंका जताई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

 

विज्ञापन
Crime - फोटो : stock.adobe
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर के तितावी थाना क्षेत्र में एक किसान की खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। किसान का शव खेत के पास पड़ा मिला, जिसके नाक और कान से खून निकल रहा था। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


खेत में पड़ा मिला किसान का शव
तितावी क्षेत्र के गांव सैदपुरा खुर्द निवासी सोमपाल (55) बुधवार दोपहर अपने खेत से चारा लेने के लिए गए थे। देर शाम तक जब वह घर नहीं लौटे तो परिवार को चिंता हुई। इसके बाद उनका बेटा मोहन उन्हें तलाशने के लिए खेत की ओर गया।

खेत के पास जमीन पर सोमपाल अचेत अवस्था में पड़े मिले। उनके नाक और कान से खून बह रहा था। यह देख मोहन घबरा गया और तुरंत गांव से ई रिक्शा मंगवाकर उन्हें बघरा के अस्पताल ले गया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद सोमपाल को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: नीला ड्रम केस: सौरभ हत्याकांड में जल्द हो सकता है फैसला, कल अंतिम गवाही, कसौल होटल के मैनेजर देंगे बयान

विज्ञापन

जहरीली दवाई के संपर्क में आने की आशंका
परिजनों का कहना है कि खेत में जहरीली दवाई पड़ी हुई थी। आशंका जताई जा रही है कि उसी के संपर्क में आने से उनकी मौत हुई हो सकती है। हालांकि मौत के सही कारणों का पता अभी नहीं चल पाया है।

बताया गया कि सोमपाल के तीन बेटे मोहन, सचिन और सीटू हैं। कुछ दिन पहले ही उनके एक बेटे सूरज की भी हादसे में मौत हो गई थी। ऐसे में यह परिवार पहले से ही गहरे सदमे में है।

सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें