मुजफ्फरनगर जनपद मेरठ रोड पर निधि कॉलोनी में एक मजदूर अपने परिवार के साथ ठंड होने के कारण गैस से बर्नर जला कर सो गया। इस दौरान हादसा हो गया। हादसे में बच्चे की मौत हो गई जबकि दंपती बेहोश हो गया।
मुजफ्फरनगर जनपद मेरठ रोड पर निधि कॉलोनी में एक मजदूर अपने परिवार के साथ ठंड होने के कारण गैस से बर्नर जला कर सो गया। इस दौरान उसके दो साल के बेटे की मौत हो गई, जबकि वह और उसकी पत्नी तथा चार साल की बेटी बेहोश हो गई। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
गैस एजेंसी पर मजदूरी करने वाला वसीम (40) अपनी पत्नी अफसाना (35), दो साल के बेटे अमन उर्फ चांद (2), चार साल की बेटी इल्मा के साथ सोया था। ठंड से बचाव को उसने कमरे में छोटे गैस सिलिंडर पर गैस बर्नर लगाया था।
रात में सोते समय कमरे की ऑक्सीजन कम हो जाने पर परिवार का दम घुटने लगा। बेटे अमन की मौत हो गई। इल्मा व अफसाना को जिला अस्पताल व वसीम को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने जानकारी होने से इन्कार किया है।