फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: छत की कड़ी टूटने से मलबे में दब गया परिवार, एक साल के मासूम की मौत

Thu, 10 Aug 2023 04:11 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

मुजफ्फरनगर जनपद के शाहपुर में बुधवार देर रात एक दर्दनाक हादसे में एक साल के मासूम की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा मकान की छत की कड़ी टूटने के कारण हुआ। वहीं परिवार के अन्य सदस्य बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन
मलबे में दबकर मासूम की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर के शाहपुर कसबे में हुए दर्दनाक हादसे में एक साल के मासूम बच्चे की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मोहल्ला कस्सावान में मकान की कड़ी टूटने से छत गिर गई। मलबे में दबने से एक साल के  मासूम बच्चे की मौत हो गई। हादसे में घर के मालिक सहित परिवार के चार अन्य सदस्य गंभीर घायल हैं। 

विज्ञापन


मोहल्ला कस्सावान निवासी भूरा कुरैशी की पत्नी मीना, बेटी राबिया (17), नाजिया (24) और एक साल का धेवता अरम कमरे में सोए हुए थे। बुधवार रात करीब ढाई बजे कड़ी टूटने से मलबे में परिवार दब गया। बरामद में सो रहे भूरा कुरैशी ने शोर मचाया तो पड़ोसी एकत्र हो गए। मलबे में दबे परिवार को  बाहर निकाला।

यह भी पढ़ें: Muzaffarnagar News: कई माह से गबन कर रहा था केनरा बैंक का कर्मचारी
विज्ञापन


हादसे में अरम की मौके पर मौत हो गई, जबकि मकान मालिक भूरा सहित परिवार के अन्य सदस्य घायल हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। तहसीलदार बुढ़ाना बृजेश कुमार राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंचे और निरीक्षण किया ।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने  तहसीलदार को बताया कि पीड़ित ने प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवेदन किया हुआ है, जिस पर तहसीलदार ने आश्वासन दिया कि पीड़ित के मकान को प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत प्राथमिकता के आधार पर बनवाया जाएगा। गमगीन माहौल में मासूम बच्चे को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें