फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: स्कूटी पर जा रहे ट्रांसपोर्टर पर गिरा बिजली का खंभा, सिर से छूटा खून का फव्वारा, मौके पर मौत

Sun, 09 Nov 2025 04:35 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर

सार

ट्रांसपोर्टनगर में स्थित राजधानी ट्रांसपोर्ट के मालिक सुनील कुमार स्कूटी पर घर जा रहे थे। बिजली विभाग के कर्मचारी खंभा बदलने का काम कर रहे थे। तभी हादसा हो गया। लहूलुहान सुनील को देखकर परिजन बिलख पड़े। 
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे परिजन, पुलिस और एकत्र लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला आदर्श कॉलोनी में स्कूटर पर जा रहे ट्रांसपोर्टर सुनील कुमार के सिर पर बिजली का खंभा गिर गया। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। परिजनों ने हंगामा कर शव नहीं उठाने दिया। सड़क पर खून ही खून बिखरा पड़ा था। 
विज्ञापन

आदर्श कॉलोनी निवासी सुनील कुमार की ट्रांसपोर्ट नगर में राजधानी के नाम से ट्रांसपोर्ट है। रविवार दोपहर वह ट्रांसपोर्ट से अपने घर आ रहे थे। इसी बीच उनके ऊपर बिजली का खंभा गिर गया। लोगों ने बताया कि घटनास्थल पर विद्युत विभाग के कर्मचारी खंभा बदल रहे थे।
 

नया खंभा लगाने के बाद पुराने खंभे को उखाड़कर क्रेन से उठाया जा रहा था। क्रेन का तार टूटने से खंभा ट्रांसपोर्टर सुनील कुमार के ऊपर गिर गया। सुनील के सिर पर खंभा लगने ही खून का फव्वारा छूट गया और वे लहूलुहान होकर मौके पर ही गिर गए। 
 
विज्ञापन

सूचना पाकर काफी लोग इकट्ठा हो गए। परिजनों ने विभाग विद्युत विभाग अधिकारी को मौके पर बुलाने की मांग करते हुए हंगामा किया और शव नहीं उठाने दिया। कुछ लोगों ने बताया कि सूचना देने के एक घंटे बाद एंबुलेंस मौके पर पहुंची। सुनील को समय से अस्पताल भी नहीं ले जाया जा सका। पुलिस का कहना है कि तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी। 

ये भी देखें...
Baghpat: राकेश टिकैत बोले- 50 रुपये और बढ़े गन्ने का मूल्य..., भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने टिकैत को लेकर ये कहा    
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें