फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर: 26 घंटे तक ईडी की जांच के घेरे में रहा राना हाउस, टीम लखनऊ रवाना, करोड़ों की नगदी- दस्तावेज बरामद

Wed, 26 Aug 2026 12:53 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

मुजफ्फरनगर में राना हाउस पर ईडी की जांच 26 घंटे से अधिक चली। टीम ने पूर्व सांसद कादिर राना, पूर्व विधायक शाहनवाज राना और नूरसलीम राना के आवासों की जांच की। कार्रवाई के दौरान 1.10 करोड़ रुपये नकद और दस्तावेज बरामद किए गए।
विज्ञापन
पूर्व विधायक शाहनवाज राना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर में पूर्व सांसद कादिर राना, पूर्व विधायक शाहनवाज राना और नूरसलीम राना से जुड़े ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय की जांच 26 घंटे से अधिक समय तक चली। सोमवार सुबह 5:15 बजे शुरू हुई कार्रवाई मंगलवार सुबह करीब सात बजे तक जारी रही। जांच पूरी होने के बाद लखनऊ से आई ईडी की टीम राना हाउस से निकलकर वापस रवाना हो गई।

विज्ञापन


26 घंटे तक जांच के घेरे में रहा राना हाउस
ईडी की लंबी कार्रवाई के दौरान राना हाउस पूरी तरह जांच के घेरे में रहा। पूर्व सांसद, दोनों पूर्व विधायक और परिवार के अन्य सदस्य करीब 26 घंटे तक परिसर के भीतर रहे। इस दौरान बाहरी लोगों की आवाजाही भी सीमित रही। घर में केवल कुछ नौकरों और राना हाउस में काम करने वाले लोगों को ही प्रवेश की अनुमति मिली।

दस्तावेज और रिकॉर्ड खंगाले, महिलाओं के आभूषण के बिल भी देखे
जांच के दौरान ईडी की टीम ने घर के अलग-अलग हिस्सों में दस्तावेज और अन्य रिकॉर्ड खंगाले। परिवार के सदस्यों से जुड़े कागजात की जांच के साथ महिलाओं के आभूषणों से संबंधित बिल भी देखे गए। आय के स्रोत से जुड़े दस्तावेजों की भी पड़ताल किए जाने की जानकारी सामने आई है।

रातभर आती-जाती रहीं ईडी की गाड़ियां
करीब 26 घंटे तक चली कार्रवाई के दौरान ईडी अधिकारियों के लिए भोजन और नाश्ते की व्यवस्था बाहर से कराई गई। इसके लिए ईडी की गाड़ियां समय-समय पर सुजडू चुंगी स्थित होटल और आसपास आती-जाती रहीं। रातभर चली जांच के दौरान भी वाहनों की आवाजाही बनी रही।

मुजफ्फरनगर में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) का छापा - फोटो : अमर उजाला
टीम के जाते ही राना हाउस में बढ़ी चहल-पहल
मंगलवार सुबह करीब सात बजे ईडी के अधिकारी राना हाउस से बाहर निकले और लखनऊ के लिए रवाना हो गए। टीम के जाते ही परिवार ने राहत की सांस ली। कार्रवाई पूरी होने की जानकारी मिलने के बाद राना परिवार के सदस्यों से मिलने वालों का आना-जाना शुरू हो गया।

शाहनवाज राना के आवास और सुधा स्टील से 1.10 करोड़ बरामद
ईडी की कार्रवाई के दौरान पूर्व विधायक शाहनवाज राना के आवास और गाजियाबाद स्थित सुधा स्टील से कुल 1.10 करोड़ रुपये नकद बरामद किए जाने की जानकारी दी गई है। इसके अलावा कुछ संदिग्ध प्रपत्र और डिजिटल दस्तावेज भी बरामद किए गए।
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) का छापा - फोटो : अमर उजाला
20 करोड़ के कथित फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट मामले से जुड़ी जांच
बताया गया कि कार्रवाई शाहनवाज राना और उनके बेटे से जुड़ी जम्बूद्वीप एक्सपोर्ट एंड इंपोर्ट कंपनी में कथित फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट क्लेम के जरिए करीब 20 करोड़ रुपये की कथित चोरी से जुड़े मामले में की गई। ईडी की ओर से इसी मामले के सिलसिले में ठिकानों पर जांच की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें