फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर डिपो को परिचालक मिलने की जगी आस

विज्ञापन
विज्ञापन
- परिचालकों की परिवहन निगम में होगी अनुबंध के आधार पर सीधी भर्ती
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम में अब परिचालकों की भर्ती अनुबंध के आधार पर अब सीधे रूप से होगी। इससे मुजफ्फरनगर डिपो को परिचालक मिलने की आस जगी है। मुजफ्फरनगर डिपो में 70 से अधिक परिचालकों की कमी चल रही है। इससे बसों का आवागमन प्रभावित होता है।

मुजफ्फरनगर डिपो से रोजाना लगभग निगम की 220 बसों का आवागमन दिल्ली, उत्तराखंड, हरियाणा सहित विभिन्न राज्यों के लिए होता है। मुजफ्फरनगर डिपो में काफी समय से परिचालकों की कमी चल रही है। निगम अधिकारियों के काफी प्रयासों के बावजूद परिचालक नहीं मिल सके थे। बाद में बारह महिला परिचालक आज से लगभग आठ माह पहले मिली थी।
विज्ञापन



उत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी संघ की तरफ से लगातार मांग की जा रही थी कि महिला परिचालकों की तरह पुरुष परिचालकों को आउट सोर्स के माध्यम से नियुक्त करने के बजाए पूर्व व्यवस्था के अनुसार सीधे निगम से अनुबंधित किया जाए। लंबे समय बाद अब परिचालकों की भर्ती के लिए शासन से यह आदेश जारी हुआ है।

मुजफ्फरनगर डिपो की एसएसपी पूनम देवी ने कहा कि इस व्यवस्था से निगम व नियुक्ति पाने वाले परिचालकों दोनों को ही लाभ होगा। बसों का आवागमन प्रभावित नहीं होगा। भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू होगी।
विज्ञापन

उधर, डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक प्रभात कुमार सिन्हा ने कहा कि डिपो को 70 से अधिक परिचालकों की जरूरत है। उम्मीद है कि नई व्यवस्था लागू होने से परिचालक मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें