मुजफ्फरनगर में शहर कोतवाली क्षेत्र में किशोरी को डरा धमकाकर दुष्कर्म करने के दो दोषियों को अदालत ने 20 साल कारावास की सजा सुनाई है। अपर जनपद सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायालय पॉक्सो एक्ट कोर्ट संख्या- दो के पीठासीन अधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने फैसला सुनाया।