बुढ़ाना के गांव चंधेड़ी में दो महीने पहले आवारा कुत्ते के हमले से घायल कक्षा नौ के छात्र शिवा की रैबीज से मौत हो गई। कुत्ते के काटने के बाद पीड़ित का उपचार नहीं कराया गया। छात्र की तबीयत बिगड़ गई और रैबीज के लक्षण नजर आए। परिजन पहले उसे मेरठ लेकर पहुंचे, जहां से चंडीगढ़ ले जाते हुए जान चली गई। मासूम शिवा को देखकर उसकी मां बुरी तरह रोती रही।