फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल बस के नीचे कुचले जाने से बालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सिखेड़ा। स्कूल की बस के नीचे कुचले जाने से घायल बालक की मेडिकल कालेज में मौत हो गई। बालक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। मृतक बालक परिवार में इकलौता पुत्र था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

सिखेड़ा के गांव दौलतपुरी निवासी विजय कुमार का इकलौता पुत्र 5 वर्षीय अर्पित बृहस्पतिवार दोपहर को घर के बाहर ही खेल रहा था। इस दौरान वहां से मंसूरपुर मिल के पब्लिक स्कूल की बस के नीचे कुचले जाने से बालक घायल हो गया। परिजन और ग्रामीण आनन फानन में घायल अर्पित को बेगराजपुर मेडिकल कालेज में ले गए, जहां चिकित्सकों ने बालक को मृत घोषित कर दिया। बालक की मौत की खबर सुनते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने स्कूल बस चालक गांव पुरबालियान निवासी मनोज को पकड़ लिया है। मृतक बालक के चाचा अजय की ओर से बस चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने बालक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पीड़ित विजय कुमार के परिवार में मृतक अर्पित इकलौता पुत्र था। एक बड़ी बेटी है। परिवार में महिलाओं का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें