मुजफ्फरनगर जनपद में टिपर वाहनों की आपूर्ति, वॉल पेंटिंग और सीएमओ ऑफिस के पास कचरा एकत्र कराने के कक्ष के निर्माण प्रकरण की जांच में घिर चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल को पद से हटा दिया गया है। नगर विकास के प्रमुख सचिव अमृत अभिजात ने पत्र जारी कर दिया है।
सभासद राजीव शर्मा ने इस मामले की शिकायत की थी। स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत वॉल पेंटिंग और अन्य कार्यों की शिकायत के बाद जांच कराई गई थी, जिसमें पालिकाध्यक्ष को वित्तीय अनियमितताओं का दोषी पाया गया था। डीएम चंद्रभूषण सिंह ने जांच के बाद रिपोर्ट शासन को भेजी थी। राज्यपाल से अनुमति के बाद चेयरपर्सन को पद से हटा दिया गया है। इससे पहले पिछले दिनों चेयरपर्सन ने इस्तीफे का एलान भी किया था, लेकिन इस्तीफा नहीं दिया था।
यह भी पढ़ें: अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस: तकनीक में भी आसमान छू रहीं बालिकाएं, युवाओं के लिए बन रहीं प्रेरणास्रोत