फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू का खाईखेड़ी चीनी मिल पर धरना 

Sat, 28 May 2016 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
चीनी मिल
विज्ञापन
पुरकाजी में गन्ने के भुगतान को लेकर शुक्रवार को क्षेत्र के किसानों ने भाकियू के बैनर तले खाइखेड़ी शुगर मिल पर धरना देकर भुगतान करने की मांग की और जल्द भुगतान न होने पर मिल पर तालाबंदी करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन


दोपहर 11 बजे मिल गेट पर इकट्ठा हुए किसानों ने मिल के विरुद्ध नारेबाजी कर धरना शुरू कर दिया। करीब एक बजे किसानों के बीच मिल के डीजीएम मेघराज सिंह पहुंचे और किसानों को जल्द भुगतान करने का आश्वासन दिया, मगर किसानों ने उनकी बात को मानने से इंकार करते हुए मिल के जीएम को बुलाने की मांग की, जिस पर उन्होंने बताया कि जीएम बाहर गए हुए हैं।

बाद में डीजीएम ने फोन पर जीएम की बात कराई। किसानों को 31 जनवरी तक का भुगतान 15 जून तक और 6 जुलाई तक पूर्ण भुगतान करने का आश्वासन दिया, जिस पर सहमति बन जाने पर किसानों ने धरना समाप्त कर दिया। धरने में भाकियू नेता नवीन राठी, धीरज त्यागी, विवेक राठी, ओमबीर, नरपतसिंह, ब्रजबीर राठी, सोमपाल, हरपाल, बिजेन्द्र सिंह, सुखपाल आदि दर्जनों किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें