फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: वैश्य महासभा जिलाध्यक्ष की हत्या, किराना व्यापारी और नौकर ने दबा दिया गला, ऐसे पकड़े हत्यारे

Tue, 10 Jun 2025 08:40 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर

सार

नवीन मित्तल की हत्या उधार दिए ढाई लाख रुपये वापस मांगने पर की गई। पुलिस ने किराना व्यापारी और उसके नौकर को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन
नवीन मित्तल की फाइल फोटो और पोस्टमार्टम हाउस पर परिजन व परिचित। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर की भरतिया कॉलोनी निवासी अखिल भारतीय वैश्य महा सम्मेलन के जिलाध्यक्ष नवीन मित्तल (55) की उधार के ढाई लाख रुपये मांगने पर किराना व्यापारी नमन जिंदल व उसके नौकर ने गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को भोपा नहर में फेंक दिया।
विज्ञापन

 

नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला भरतिया कालोनी निवासी नवीन मित्तल के पास वोडाफोन की एजेंसी थी। साथ ही उनका आटा चक्की का भी कारोबार था। वह रोजाना रात में करीब साढ़े आठ बजे वसूली के लिए जाकर दस बजे तक वापस आ जाते थे। सोमवार रात भी गए, लेकिन वापस नहीं आए।
 

ज्यादा समय होने पर उनके बेटे अभिषेक ने उनके मोबाइल की लोकेशन चेक की तो वह पचैंडा रोड सालासर बालाजी मंदिर के पास मिली। कॉल रिसीव नहीं की जा रही थी। परिजन मोबाइल की लोकेशन पर मौके पर पहुंचे, तब मोबाइल तो मिल गया, लेकिन नवीन मित्तल नहीं मिले।
 

परिजनों ने रात में ही पुलिस को सूचना दी। दिन निकलने पर परिजन शक के आधार पर गांधीनगर निवासी प्रोविजन व किराना व्यापारी नमन जिंदल के घर पहुंचे, उससे नवीन मित्तल के बारे में जानकारी की। इसके बाद परिजन उसे नई मंडी कोतवाली ले गए, वहां उसे पुलिस को सौंप दिया। पत्नी अलका ने पति की गुमशुदगी दर्ज कराई। 
 
विज्ञापन

दोपहर में पुलिस ने वादी से दूसरी तहरीर लिखवा कर नमन जिंदल व उसके नौकर गांधीनगर निवासी आतिश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने नौकर को भी पकड़ लिया। दोनों आरोपियों ने बताया कि सोमवार रात पहले उन्होंने नवीन मित्तल कार में बैठाकर शराब पिलाई। इसके बाद सीट बेल्ट से गला दबाकर हत्या कर दी। 
सीओ सिटी रुपाली रॉय ने बताया कि मंगलवार दोपहर बाद आरोपियों की निशानदेही पर भोपा से खतौली की तरफ जाने वाली नहर में नया गांव के पास से व्यापारी के शव को बरामद कर लिया।

ये भी देखें...
Muzaffarnagar: मुझेड़ा टोल प्लाजा पर विधायक और पूर्व मंत्री का पांच घंटे धरना, जनता के हक में उठाई ये मांग    
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें