फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसएफ के जवान की त्रिपुरा में मौत

विज्ञापन
नई मंडी के बीएसएफ जवान का पार्थिव शरीर लाए जाने के बाद बिलखते परिजन। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। नई मंडी निवासी बीएसएफ के जवान की त्रिपुरा के अगरतला में हार्ट अटैक से मौत हो गई। गमगीन माहौल में देर शाम जवान के शव को उनके पैतृक निवास लाया गया, जहां से गमगीन माहौल में नई मंडी स्थित श्मशान घाट पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

मूल रूप से मूसा बिलासपुर निवासी हरद्वारी लाल के बेटे नरेश भारती (57) बीएसएफ में एसआई पद पर थे। फिलहाल नरेश भारती नई मंडी क्षेत्र में गुलशन राय धर्मशाला के निकट रह रहे थे और उनकी पोस्टिंग त्रिपुरा के अगरतला में थी। रविवार सुबह ड्यूटी के दौरान ही नरेश भारती अचानक अचेत होकर नीचे गिर पड़े, जिन्हें तत्काल हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हार्ट अटैक को उनकी मौत की वजह बताया गया। देर शाम बीएसएफ के जवान नरेश भारती के पार्थिव शरीर को लेकर उनके नई मंडी स्थित आवास पर पहुंचे, जहां अंतिम दर्शन के बाद उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके बाद नई मंडी स्थित श्मशान घाट पर उनके शव का गमगीन माहौल में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला के साथ ही व्यापारी नेता संजय मित्तल, विकास अग्रवाल समेत बड़ी संख्या में लोगों ने मृत जवान को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके पीड़ित परिवार को सांत्वना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें