फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शांतिनगर से लापता अनुज की भी हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
शांतिनगर से लापता अनुज की भी हत्या
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शांति नगर में अमित के साथ लापता उसके दोस्त अनुज चौधरी की भी हत्या कर दी गई। अनुज की लाश गांव बडेढ़ी में झील के पास जमीन में दबी हुई बरामद की गई है। दोनों हत्याएं लेनदेन के विवाद में होने की पुष्टि के बाद पुलिस ने कुछ युवकों को हिरासत में लिया, जिनकी निशानदेही पर शव बरामद किया गया।
नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शांतिनगर में पिछले मंगलवार दोपहर बंद मकान से युवक का शव बरामद किया गया था। शव की पहचान शामली जनपद के गांव सिंभालकी निवासी अमित पुत्र राजकुमार के रूप में हुई थी। जिस मकान से शव बरामद हुआ, वह शांतिनगर निवासी अनुज चौधरी उर्फ अनु का है, जो घटना के बाद से ही लापता था। शक के आधार पर अमित के पिता राजकुमार ने अनुज के खिलाफ ही बेटे की हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन

पुलिस ने मामले की जांच की तो अमित व अनुज चौधरी का अपने साथ के ही कुछ युवकों से लेनदेन का विवाद सामने आया, जिस पर पुलिस ने शनिवार शाम कुछ युवकों को हिरासत में लिया। पूछताछ में एक युवक ने लापता अनुज चौधरी की भी हत्या किए जाने की जानकारी दी। जिसके बाद रविवार सुबह 7.30 बजे बारिश के बीच पुलिस ने गांव बडेढ़ी से ठीक पहले स्थित झील के निकट जमीन में गड्ढा कर दबाई गई अनुज की लाश बरामद कर ली। पुलिस अब दो दोस्तों की मर्डर मिस्ट्री का खुलासा करने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन

इन्होंने कहा .........
एसएसपी अभिषेक यादव का कहना है कि अमित व अनुज चौधरी का अपने ग्रुप के ही कुछ लोगों से विवाद था, जिसके चलते उनकी हत्या की गई। पुलिस मामले की तह तक पहुंच चुकी है और जल्द दोहरे हत्याकांड की इस वारदात का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें