फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर: खतौली में जानसठ रोड पर मिला शव, पुलिस जांच में सामने आई मौत की वजह

Mon, 29 Nov 2021 01:38 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर

सार

खतौली कस्बे में जानसठ मार्ग के नजदीक अज्ञात शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान अमित कुमार यादव निवासी बड़ाहेड़ी भोपा के रूप में हुई। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में खतौली कस्बे में जानसठ मार्ग ओवर ब्रिज के नीचे रेलवे लाइन के निकट बने शौचालय के पास एक अज्ञात शव मिलने से सनसनी फैल गई। कुछ ही देर में लोगों की भीड़ जमा हो गई। 

विज्ञापन


सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसकी पहचान कराई। आसपास के दुकानदारों ने बताया कि मृतक आसपास घूमकर भीख मांगता था, तथा वह नशा भी करता था, रात्रि किसी समय उसकी मौत हुई है। 

मृतक की पहचान अमित कुमार यादव निवासी बड़ाहेड़ी भोपा के रूप में हुई। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने पुलिस को बताया मृतक अमित शराब का आदि था, वह जौलाई माह में घर से चला आया था। पुलिस ने मृतक का पंचनामा भर शव को परीक्षण के लिए भिजवा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें