फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: गन्ना समिति चुनाव में भाजपा ने लहराया परचम, छह सभापति निर्विरोध, खतौली और रामराज में मतदान

Thu, 17 Oct 2024 08:01 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर

सार

मंसूरपुर समिति में पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान की भाभी आरती देवी सभापति बन गईं। बालियान ने कहा कि ये भाजपा कार्यकर्ताओं की एकजुटता की जीत है।
विज्ञापन
बुढ़ाना में निर्वाचन के बाद रालोद और भाजपा के नेता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गन्ना समितियों के चुनाव के आखिरी दिन खूब गहमा-गहमी रही। सभी जगह भाजपा नेताओं ने जीत दर्ज की। आठ में से छह समितियों के सभापति और उपसभापति निर्विरोध निर्वाचित हुए। रामराज और खतौली में चुनाव कराना पड़ा। जीत के बाद समर्थकों ने खुशी जताई। मंसूरपुर समिति में पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान की भाभी आरती देवी सभापति बन गईं। बालियान ने कहा कि ये भाजपा कार्यकर्ताओं की एकजुटता की जीत है।
विज्ञापन

 

गन्ना समिति मोरना, बिरालसी, तितावी, रोहाना कलां, बुढ़ाना और मंसूरपुर में निर्विरोध निर्वाचन हुआ। रामराज सहकारी गन्ना विकास समिति में गांव खेड़ी सराय निवासी पूर्व प्रधान मानवेंद्र शर्मा को संचालक नामित किया गया, जिसके बाद 12 मतदाता हो गए थे।
 

सभापति पद के लिए हासमपुर निवासी अक्षय तोमर और फरीदपुर निवासी पंकज प्रताप और उपसभापति पद के लिए कुतुबपुर गांव निवासी अंशुल ने नामांकन किया। सभापति के लिए पंकज प्रताप के पक्ष में नौ मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया।
कासमपुर खोला से संचालक चुने गए अरविंद तोमर लिली समेत दो अन्य संचालक मतदान करने नहीं पहुंचे। सभापति पंकज प्रताप जीत के बाद रामराज निवासी अमृतपाल सिंह के आवास पर पहुंचे। 
 

गन्ना समिति खतौली के सभापति पद के लिए सादपुर निवासी अमित कुमार, उपसभापति पद के लिए गांव दूधली निवासी मंजू ने नामांकन पत्र दाखिल किया। निर्वाचन अधिकारी समाज कल्याण अधिकारी विनीत मलिक ने बताया कि एक-एक प्रत्याशी ने अपना नामांकन पत्र जमा कराया था। जांच के बाद दोनों नामांकन सही मिले। दोनों को निर्वाचित घोषित किया गया।
इसके अलावा प्रतिनिधि इफ्को के लिए ओमवीर सिंह, मोहित नागर जिला सहकारी बैंक मेरठ प्रतिनिधि बने हैं। 
 

नव र्निर्वाचित सभापति अमित कुमार के दादा चौधरी चतर सिंह वर्ष 1978 तथा 1987 में दो बार गन्ना समिति के सभापति रहे हैं। जबकि उनके पिता उदयवीर सिंह संचालक रहे। गन्ने की राजनीति में इस परिवार का दखल रहा है।
तितावी गन्ना समिति के अध्यक्ष पद पर कूकड़ा निवासी भाजपा प्रत्याशी ज्योति पत्नी शंकर सिंह भोला निर्विरोध निर्वाचित हुईं। कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजू अहलावत, नरेंद्र गुर्जर एडवोकेट मौजूद रहे।
 

मोरना: उर्मिला सभापति व ऋषिपाल निर्विरोध बने उपसभापति
महर्षि शुकदेव इंटर कॉलेज मोरना में सहकारी गन्ना विकास समिति के सभापति पद पर उर्मिला देवी दरियापुर व उप सभापति पद पर ऋषिपाल सिंह सिकरेड़ा निर्विरोध निर्वाचित हुए। नौ प्रतिनिधियों को विभिन्न विभागों में प्रतिनिधि के रूप में भेजा गया। निर्वाचन अधिकारी गौरव प्रकाश ने बताया कि इफको के लिए विकास , डीसीबी के लिए कमलेश, कृभको के लिए आदे , सहकारी गन्ना समिति लखनऊ में प्रतिनिधि के लिए पंकज कुमार, सोहनवीरी, प्रेमपाल, सुधीर, देवेन्द्र, सुधीर ने नामांकन किया। सभी पदों पर एक एक उम्मीदवार होने के चलते सभी निर्विरोध निर्वाचित किए गए। 
 

मंसूरपुर में आरती देवी बनी निर्विरोध सभापति
मंसूरपुर गन्ना समिति में सभापति पद के लिए एक ही नामांकन आने से भाजपा उम्मीदवार पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान की भाभी आरती देवी को निर्विरोध सभापति बन गई। दीपांशु दिनकरपुर को उपसभापति चुना गया। संचालक विकास कादियान नंगला मुबारिक को शासन ने नामित किया है। गन्ना समिति के पूर्व अध्यक्ष श्याम पाल सिंह ने नामांकन पत्र खरीदा, लेकिन उन्होंने बहुमत नहीं होने पर नामांकन पत्र जमा नहीं किया। सभापति आरती देवी के जेठ अरुण बालियान साल 2006 से 2024 तक 18 वर्षों तक मंसूरपुर गन्ना समिति के सभापति रहे हैं। 
 

रोहाना कलां : अनिल त्यागी सभापति और समरीन जैदी उपसभापति
सहकारी गन्ना विकास समिति रोहाना कला में भाजपा प्रत्याशी अनिल त्यागी सभापति और समरीन जैदी उपसभापति निर्विरोध चुने गए। समिति में 11 सर्किल हैं। 
 

बिरालसी में भाजपा के मूलचंद ने बाजी मारी
गन्ना विकास समिति बिरालसी में भाजपा के उम्मीदवार मूलचंद उर्फ मोनी पुंडीर ने सात मत हासिल कर प्रतिद्वंदी राकेश पुंडीर को शिकस्त दी।
चुनाव अधिकारी देवेश सिंह एवं सचिव एसपी सिंह ने बताया कि राकेश को तीन मत प्राप्त हुए। नौ सर्किलों में छह निर्विरोध संचालक चुने गए थे। बृहस्पतिवार को दो पर चुनाव हुआ। शासन से वीर सिंह नामित हुए। नामांकन पत्रों के खारिज हुई रिक्त पद पर गन्ना आयुक्त ने एक संचालक नामित किया। कुल 10 पदों मतदाताओं ने मतदान किया। पूर्व चेयरमैन सोमपाल सिंह, ब्लॉक प्रमुख अक्षय पुंडीर, विष्णु दत्त शर्मा, मोहन सिंह, रवी पुंडीर आदि ने प्रमाण पत्र मिलने के बाद जश्न मनाया। संवाद
 

बुढ़ाना: निर्विरोध सभापति बने भाजपा के निर्भय, रामवती उपसभापति
गन्ना समिति बुढ़ाना में बिटावदा के निर्भय निर्विरोध सभापति बन गए। उप-सभापति पद पर रणधीर सैनी के नामांकन वापस लेने के कारण रामवती निर्विरोध उप-सभापति निर्वाचित हो गई। 
 
विज्ञापन

खतौली में भाजपा ने बदला प्रत्याशी, रामराज में रहा विवाद
सभापति पद के लिए भाजपा ने बृहस्पतिवार सुबह अचानक प्रत्याशी बदल दिया। डेलीगेट चुनाव से पूर्व सुमन रानी को भाजपा समर्थित प्रत्याशी घोषित किया गया था। संचालक पद का चुनाव संपन्न होने के बाद तक प्रत्याशी नहीं बदला। नामांकन से एन पहले प्रत्याशी बदलते हुए अमित कुमार को भाजपा समर्थित प्रत्याशी घोषित कर दिया था। उधर, रामराज में भाजपा नेताओं के बीच विवाद रहा। चुने गए सभापति भी भाजपा में सक्रिय है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें