फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: कुकर्म नहीं कर पाए तो पांच साल के बालक का गला रेत दिया, रिश्ते के मामा समेत दो गिरफ्तार

Thu, 17 Oct 2024 05:49 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर

सार

पांच साल का विशाल घर के बाहर खेल रहा था। वहीं से गायब हो गया। परिजन उसे शाम तक ढूंढते रहे। मगर उसका शव ही मिल सका। मां का रो-रोकर बुरा हाल था। 
विज्ञापन
विलाप करती मासूम की मां। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गांव बहादरपुर में अनुसूचित जाति के पांच वर्षीय बालक विशाल को उसके रिश्ते के मामा ने कुकर्म के इरादे से ले जाकर गला रेतकर हत्या कर दी। बालक का शव गन्ने के खेत में पड़ा मिला। पुलिस ने आरोपी मामा व उसके साथी को हिरासत में लिया है। एसएसपी अभिषेक सिंह ने पहुंचकर मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर के नई मंडी थाना क्षेत्र के गांव मेघाखेड़ी निवासी सुनील का पांच वर्षीय पुत्र विशाल दशहरा मेला देखने के लिए शनिवार को अपनी मां बालेश के साथ सिखेड़ा क्षेत्र के गांव बहादरपुर में अपने नाना प्रभु के यहां आया था।

खेत में शव बरामद करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
बृहस्पतिवार सुबह लगभग आठ बजे खाना खाकर वह घर से खेलने चला गया। 12 बजे तक वह वापस नहीं आया तो उसकी तलाश शुरू की गई। दोपहर बाद लगभग तीन बजे बालक का शव गांव निवासी सुनील के गन्ने के खेत में पड़ा मिला। उसकी गला रेतकर हत्या की गई थी। सूचना पाकर एसएसपी अभिषेक सिंह, एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत व सीओ रूपाली राय मौके पर पहुंचीं।
 

मौके पर पहुंची पुलिस और एकत्र गांव के लोग। - फोटो : अमर उजाला
सीओ नई मंडी रूपाली राय ने बताया कि प्रथम दृष्टया जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी बालक को कुकर्म के इरादे से लेकर गए थे। दोनों से पूछताछ की जा रही है। एसएसपी ने बताया कि मृतक बालक के रिश्ते के मामा बहादरपुर निवासी अजय व उसके साथी निर्दोष को हिरासत में लिया है। मौके से हत्या में प्रयुक्त टूटा ब्लेड व आरोपी मामा की शर्ट का कटा कपड़ा बरामद हुआ है। मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन

बालक ने आरोपियों से बचने को किया था संघर्ष
पुलिस को मौके पर आरोपी की शर्ट का कपड़ा मिला। कयास लगाया जा रहा है कि अपने नाना के यहां आए बालक ने आरोपियों से बचने के लिए प्रयास किए थे। इसी के चलते आरोपी की शर्ट फट गई। कपड़ा वहीं छूट गया। इसी के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। बाद में पूछताछ करने पर हत्या करना स्वीकार किया।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें