फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्टी नीतियों को जनता तक पहुंचाएं: शुक्ला

विज्ञापन
गांधी नगर कार्यालय पर बैठक में मौजूद भाजपा जिलाध्यक्ष। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला ने कहा कि कार्यकताओं के लिए वह 24 घंटे तैयार हैं। परिचय बैठक में उन्होंने नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्षों को उनके दायित्व से अवगत कराया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने कहा कि यह हम सबके लिए खुशी की बात है कि हम भाजपा के पदाधिकारी है। हमारी पार्टी आज केंद्र और प्रदेश दोनों में सत्ता में है। पार्टी के पदाधिकारियों का यह कर्तव्य है कि हम ऐसा कोई काम न करें, जिससे पार्टी की छवि को नुकसान हो। हम आम जनता की आवाज बनें। जनता के दुख दर्द में शामिल हों। जनता को पार्टी की नीतियों से अवगत कराएं। बैठक में सभी मंडल अध्यक्ष मौजूद रहे। इनमें केशव मंडल के कपिल त्यागी, हरेंद्र पाल, रोहित तायल, डॉ वीरेंद्र शर्मा, विकास आर्य, मनोज जोधा, अशोक कुमार, संजय चौधरी, पवन त्यागी, राजीव गुप्ता, मनोज राठी, वीरेंद्र चौहान, शिवम राजवंशी, दिनेश सैनी, शुकतीर्थ के वीरपाल सहरावत, इंदर सिंह कश्यप, मुकेश शर्मा, एकांश त्यागी, यशपाल सिंह, सोरम के सुधीर सैनी, वहलना मंडल के महेश सैनी उपस्थित रहे। पूर्व महामंत्री रोहिल बाल्मीकि, संजय गर्ग भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें