मुजफ्फरनगर। नई मंडी स्थित आइडियल किड्स प्रीप्रेटरी स्कूल में आउटडोर एक्टिविटीज हब का उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। जिसमें बच्चों को विभिन्न खेलों एवं रंगों के बारे में जानकारी दी गई।
रविवार को हब का उद्घाटन मुख्य अतिथि विजय शुक्ला ने किया। बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति के साथ ही स्टोरी टेलिंग, सेल्फ इंट्रो, पोयम रिसाइटेशन, ड्रामाटाइजेशन की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम अध्यक्ष डाक्टर सुरेश संगल ने बच्चों की प्रतिभा को सराहा। मुख्य अतिथि ने कहा कि यह हब बच्चों के कौशल का विकास करने में मददगार सिद्ध होगा। आइडियल किड्स के निदेशक पीके जैन ने बताया कि हब का उद्देश्य बच्चों को क्रिकेट, फुटबॉल, बास्केटबॉल, बैडमिंटन, रिंग थ्रो, स्केटिंग, बॉक्सिंग आदि खेलों से परिचित कराना एवं प्रशिक्षित करना है। इस अवसर पर जिला बार संघ के अध्यक्ष नसीर अहमद काजमी, सचिव प्रदीप मलिक, गांधी कॉलोनी हाउसिंग सोसायटी के अध्यक्ष पवन छाबड़ा, घनश्याम ढींगरा, डाक्टर सुनील जैन, कुश पुरी, प्रियांशु जैन सभासद, डॉक्टर एसपी अग्रवाल, सुधीर गर्ग, जिनेंद्र जैन, राजकुमार जैन, धन प्रकाश जैन, अशोक जैन, रमेश चंद जैन, अतुल जैन, डॉक्टर निशा अग्रवाल, शीतल जैन मौजूद रहे। स्कूल इंचार्ज नीता अग्रवाल ने आभार जताया।