जॉनी किसी तरह बचकर बाहर निकल आया। जबकि विकास को पुलिस ने बाद में आकर निकलवाया। अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया। दोनों युवक हरिद्वार से गंगाजल लेकर आ रहे थे।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे मेरठ के किला परीक्षितगढ़ क्षेत्र के गांव सोना निवासी दो दोस्तों की बाइक निरगाजनी के निकट गंगनहर में गिर गई। हादसे में विकास (32) की मौत हो गई।
विज्ञापन
Trending Videos
मेरठ के किला परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र के गांव सोना निवासी जॉनी और विकास रविवार को बाइक पर सवार होकर हरिद्वार गए थे। सोमवार शाम वह अपने घर लौट रहे थे। बरला-छपार मार्ग से जैसे ही बसेड़ा की ओर से होते हुए भोपा क्षेत्र के गांव निरगाजनी में पावर हाउस नहर पुल पर पहुंचे तो बाइक अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी।
राहगीरों ने शोर मचाया। किसी तरह जॉनी नहर से बाहर निकला। शोर सुनकर पास ही मौजूद पुलिस मौके पर पहुंची। विकास को भी किसी तरह बाहर निकाला और सीएचसी भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जॉनी को सीएचसी पर भर्ती कराया गया है। साथ ही दोनों के परिजनों को भी सूचना दे दी गई है।