फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: पुलिस के खिलाफ खतौली में भाकियू का धरना, जमकर की नारेबाजी

Fri, 19 May 2023 01:37 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

पुलिस की कार्यशैली के विरोध में मुजफ्फरनगर जनपद में भाकियू ने खतौली में धरना प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा ने कहा कि पुलिस का रवैया ठीक नहीं है इस कारण सड़क पर उतरना पड़ रहा है।
विज्ञापन
भाकियू का प्रदर्शन - फोटो : भाकियू
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खतौली में भाकियू कार्यकर्ता शुक्रवार को खतौली कोतवाली में धरना प्रदर्शन किया। धरना प्रदर्शन का सफल बनाने के लिए उन्होंने जनसंपर्क शुरू किया था। आज सुबह काफी संख्या में  

विज्ञापन


भाकियू कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर किसानों के उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए खतौली कोतवाली में धरना प्रदर्शन किया। भाकियू नेताओं का कहना है कि पुलिस किसानों, कार्यकर्ताओं और आमजन का उत्पीड़न करने का काम कर रही है।

यह भी पढ़ें:  Survey: मैं सही आप गलत, दांपत्य जीवन में जहर घोल रहा यह बर्ताव, काउंसलिंग में सामने आई चौंकाने वाली रिपोर्ट
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह से ही कार्यकर्ता खतौली पहुंचने शुरू हो गए थे। ट्रैक्टर-ट्रॉली और भैंसी-बुग्गी पर सवार होकर भी कार्यकर्ता पहुंचे। भाकियू जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा ने कहा कि पुलिस कार्रवाई के विरोध में यह धरना प्रदर्शन किया गया है।

इससे पहले गुरुवार को भाकियू कार्यकर्ताओं ने ककराला के अलावा गांव टिटौड़ा में राहुल मोतला के आवास पर एनसीआर महासचिव विदेश मोतला की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया। जिला उपाध्यक्ष अंकुश प्रधान ने किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पुलिस की तानाशाही के विरोध में धरना प्रदर्शन किया गया है। पुलिस का रवैया ठीक नहीं है, जिस कारण संगठन को सड़कों पर उतरना पड़ा। उधर, कार्यकर्ताओं के काफिले से खतौली के मुख्य मार्ग पर जाम की स्थिति बन गई।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें