राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते जिला जज चवन प्रकाश
21 मई को होने वाली लोक अदालत के प्रचार के लिए जागरूकता रैली को किया रवाना
अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। जिला जज चवन प्रकाश ने कहा कि त्वरित न्याय के लिए लोक अदालत महत्वपूर्ण साधन है। वादकारियों के समय की बचत होती है। सुलह-समझौते के आधार पर प्रकरण निस्तारित किए जाते हैं।
बृहस्पतिवार को लोक अदालत के लिए जागरूकता रैली निकाली गई। जिला जज चवन प्रकाश ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि 21 मई को अधिक से अधिक वादकारी लोक अदालत में शामिल होकर लाभ लें।
नोडल अधिकारी अपर जिला जज शक्ति सिंह ने कहा कि वादकारी कई साल से लंबित अपने छोटे-छोटे मामलों का निस्तारण कराएं। जिले के सभी न्याय अधिकारी प्रकरणों का निस्तारण करेंगे। सभी बैंकों के प्रबंधक ऋण संबंधित मामलों का निस्तारण करेंगे। इस मौके पर अपर जिला जज जय सिंह पुंडीर, प्राधिकरण के सचिव अनिल कुमार, सीजेएम मनोज जाटव मौजूद रहे।