फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: रिश्वत के लिए नंबर नोट कराते डॉक्टर की ऑडियो वायरल, डीएम से की शिकायत, बैठाई जांच

Sat, 05 Oct 2024 11:19 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

मुजफ्फरनगर में एक चिकित्सक का रिश्वत के लिए नंबर नोट कराते हुए ऑडियो वायरल हो गया। पीड़ित व्यक्ति ने डीएम उमेश मिश्रा से शिकायत, प्रकरण की जांच शुरू कराई गई है। वहीं डाॅक्टर को बुढ़ाना से हटाकर खताैली से संबंद्ध किया गया है।
विज्ञापन
ऑडियो वायरल - फोटो : freepik.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना क्षेत्र के लोगों ने सीएचसी पर तैनात डॉक्टर पर उपचार के बदले रिश्वत मांगने का आरोप लगाया। शिकायत डीएम उमेश मिश्रा से की गई। डीएम के निर्देश पर सीएमओ डॉ. महावीर सिंह फौजदार ने जांच शुरू करा दी है। डॉक्टर को बुढ़ाना से खतौली अटैच किया गया है।

विज्ञापन


वायरल हुई ऑडियो में एक व्यक्ति डॉक्टर से बातचीत करते हुए रुपये भेजने के लिए नंबर नोट कर रहा है। वह 10 पहले देने की बात करते हुए कहा रहा है कि रियायत मिल जाए। दूसरी तरफ से डॉक्टर इससे इंकार कर देता है। भविष्य में मदद का आश्वासन भी दिया गया।

मामले की शिकायत डीएम तक पहुंची तो उन्होंने जांच शुरू करा दी है। सीएमओ का कहना है कि डॉ. देवेंद्र की शिकायत मिली है, लेकिन उन्हें ऑडियो की जानकारी नहीं है। जांच कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें