फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: शिव चौक पर चेकिंग करती पुलिस पर स्कॉर्पियो चढ़ाने का प्रयास, पीछा करके गिरफ्तार किए चार युवक

Thu, 27 Nov 2025 11:38 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर

सार

एसपी सिटी के साथ पुलिस रात के समय चेकिंग कर रही थी। एक स्कॉर्पियो को रुकने का इशारा किया तो चालक ने गाड़ी दौड़ा दी। पुलिसकर्मी बाल-बाल बचे। कार पर भाकियू का झंडा लगा था। 
विज्ञापन
भाकियू का झंडा लगी स्कॉर्पियो और गिरफ्तार चार में से तीन आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिव चौक पर बृहस्पतिवार रात में चेकिंग के लिए रोकने का इशारा करने पर स्कार्पियो चालक पुलिसकर्मियों पर कार चढ़ाने का प्रयास करते हुए गाड़ी भगा ले गया। पीछा कर पुलिस ने गाड़ी व चार युवकों को पकड़ लिया। गाड़ी पर भाकियू का झंडा लगा है।
विज्ञापन

 

एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत शिव चौक पर पुलिस से वाहन चेकिंग करा रहे थे। इसी दौरान मीनाक्षी चौक की ओर से काले रंग की एक स्कॉर्पियो आई, जो शिव चौक से भगत सिंह रोड की तरफ जा रही थी। 
 

पुलिस ने कार को रोकने का इशारा किया लेकिन चालक पुलिसकर्मियों पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास कर भगा ले गया। एसपी सिटी ने वायरलेस के माध्यम से अस्पताल चौराहा सहित सभी चौराहों एवं चौकी प्रभारी को कार को पकड़ने के निर्देश दिए। 
 
विज्ञापन

शहर कोतवाली पुलिस ने कार का पीछा किया। रुड़की रोड पर जाकर जिला अस्पताल के पास पुलिस ने कार को पकड़ लिया और उसमें सवार चार युवकों को कोतवाली ले आई। कार पर भाकियू का झंडा लगा था। एसपी सिटी ने बताया कि युवकों से पूछताछ की जा रही है। कार का नंबर जनपद बिजनौर का है। सभी युवक बिजनौर के रहने वाले हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें