फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: सुहागरात पर दुल्हन से बोला- थोड़ी देर में आ रहा हूं..., फिर लापता हो गया दूल्हा, हैरान कर देगी ये खबर

Thu, 27 Nov 2025 09:26 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

सरधना के मोहल्ला उंचापुर के सईद ठेकेदार के बेटे मोहसिन का निकाह खतौली में हुआ। दुल्हन को लेकर वह घर आ गया। सुहागरात पर दुल्हन इंतजार करती रही, लेकिन मोहसिन वापस नहीं आया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। 
विज्ञापन
लापता दूल्हा मोहसिन और इंतजार करती दुल्हन (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

निकाह के तुरंत बाद घर लौटा दूल्हा सुहागरात को ही संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। परिजन पूरे दिन उसकी तलाश करते रहे, लेकिन देर रात तक युवक का कोई सुराग नहीं मिल सका। परेशान परिजनों ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

 

मामला सरधना नगर के मोहल्ला उंचापुर का है। यहां रहने वाले सईद ठेकेदार के बेटे मोहसिन उर्फ मोनू की बरात बुधवार को मुजफ्फरनगर के खतौली में गई थी। निकाह की रस्म पूरी होने के बाद परिजन दुल्हन को लेकर रात में सरधना वापस आ गए।
 

परिजनों के अनुसार, रात करीब 1 बजे मोहसिन अपनी नई नवेली दुल्हन से यह कहकर कमरे से बाहर निकला कि उसे कुछ काम है। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। देर रात तक जब वह नहीं आया तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की, मगर कोई जानकारी नहीं मिल सकी।
 
विज्ञापन

उधर बृहस्पतिवार को मोहसिन की दो बहनों की बरात भी आनी थी। ऐसे में तैयारियों के बीच परिजन दूल्हे की तलाश में भटकते रहे। नतीजतन, थक-हारकर उन्होंने पुलिस को सूचना दी और तहरीर सौंप दी। पुलिस का कहना है कि 24 घंटे पूरे होने पर गुमशुदगी दर्ज की जाएगी, हालांकि खोजबीन अभी से शुरू कर दी गई है।

ये भी देखें...
Meerut: '10 रुपये वाला बिस्कुट कितने का है जी' वाले शादाब जकाती पर केस दर्ज, बच्ची के सामने कही अश्लील बातें    
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें